Abhay Pratap Singh | April 25, 2025 | 10:44 AM IST | 2 mins read
UP Board 10th 12th Result 2025: हर साल, 25 लाख से अधिक छात्र यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 2025 में शामिल होते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आज यानी 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 की घोषणा प्रेस कांफ्रेन्स के माध्यम से एक साथ की जाएगी। इसके बाद, यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 लिंक upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
Latest: Best Stream After 10th | Best Courses After 10th
Don't Miss: UP Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
यूपी बोर्ड एग्जाम 2025 में उपस्थित हुए छात्र यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर के माध्यम से भी यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 10th 12th की जांच कर सकेंगे। यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट और यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट का रिजल्ट डिजिलॉकर के माध्यम से देखने के लिए छात्रों को results.digilocker.gov.in पर विजिट करना होगा।
UPMSP X Account के अनुसार, “शिक्षा में उत्तर प्रदेश सबसे आगे! जब देश के अन्य बोर्ड परिणामों की तैयारी कर रहे हैं, यूपीएमएसपी ने 54 लाख छात्रों की परीक्षा सिर्फ 17 दिनों में करवाई और 15 दिनों में मूल्यांकन पूरा कर आज परिणाम घोषित कर रहा है। यह गति, पारदर्शिता और समर्पण का प्रमाण है।”
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से डिजिलॉकर के माध्यम से यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम जांच सकते हैं:
नीचे दी गई सारणी में यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट में पिछले पांच वर्षों का पास प्रतिशत की जांच कर सकते हैं:
| वर्ष | लड़कियों का पास प्रतिशत | लड़कों का पास प्रतिशत | कुल उत्तीर्ण प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| 2024 | 93.40% | 86.05% | 89.55% |
| 2023 | 93.34% | 86.64% | 89.78% |
| 2022 | 91.69% | 85.25% | 88.18% |
| 2021 | 99.55% | 99.52% | 99.53% |
| 2020 | 87.29% | 79.88% | 83% |
विद्यार्थी नीचे दी गई सारणी में यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट में पिछले पांच वर्षों का उत्तीर्ण प्रतिशत की जांच कर सकते हैं:
| वर्ष | लड़कियों का पास प्रतिशत | लड़कों का पास प्रतिशत | कुल उत्तीर्ण प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| 2024 | 88.42% | 77.78% | 82.60% |
| 2023 | 83% | 69.34% | 75.52% |
| 2022 | 90.15% | 81.21% | 85.33% |
| 2021 | 98.40% | 97.47% | 97.88% |
| 2020 | 81.96% | 68.88% | 74% |