UPSC IES, ISS Admit Card 2026: यूपीएससी आईईएस, आईएसएस एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट, गाइडलाइंस जानें
Saurabh Pandey | June 13, 2026 | 04:36 PM IST | 3 mins read
यूपीएससी ने 19 से 21 जून 2026 तक आयोजित होने वाली आईईएस/आईएसएस मुख्य परीक्षा के ई-एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के प्रिंटआउट के साथ फोटो आईडी लाना अनिवार्य है।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES) और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (ISS) परीक्षा, 2026 के लिए ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार आयोग के आधिकारिक पोर्टल upsconline.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस परीक्षा के लिए कोई भी कागजी एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को फाइनल रिजल्ट घोषित होने तक अपने ई-एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखना होगा।
UPSC IES, ISS Admit Card 2026: एडमिट कार्ड से जुड़े नियम
- चेकिंग के लिए जरूरी - परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट दिखाना अनिवार्य है, इसके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों को वही फोटो पहचान पत्र भी साथ लाना होगा, जिसका नंबर एडमिट कार्ड पर दर्ज है।
- धुंधली फोटो होने पर - यदि एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार की फोटो साफ नहीं है, तो उन्हें एक फोटो आईडी प्रूफ और अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो (प्रत्येक सत्र के लिए एक-एक) लाने होंगे, जिन्हें परीक्षा केंद्र पर दिए जाने वाले अंडरटेकिंग पर चिपकाया जाएगा।
- त्रुटि सुधार - एडमिट कार्ड में नाम, फोटो या क्यूआर कोड (QR Code) में कोई भी विसंगति होने पर उम्मीदवार तुरंत ईमेल आईडी (uscms-upsc@nic.in) के जरिए आयोग से संपर्क कर सकते हैं।
UPSC IES/ISS 2026 Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "E-Admit Cards for Various Examinations of UPSC" लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद "Indian Economic Service / Indian Statistical Service Examination, 2026" के डाउनलोड लिंक को चुनें।
- स्क्रीन पर दिए गए महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और 'Yes' या 'Agree' पर क्लिक करें।
- अब अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब कैप्चा कोड डालकर 'Submit' बटन दबाएं।
- आपका ई-एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।
UPSC IES, ISS 2026: परीक्षा तिथि
यूपीएससी आईईएस, आईएसएस परीक्षा 19 जून (शुक्रवार) से 21 जून, 2026 (रविवार) तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
रिपोर्टिंग टाइम और एंट्री क्लोजिंग का समय
यूपीएससी आईईएस, आईएसएस परीक्षा के केंद्र पर फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरे का सत्यापन), पहचान की जांच और तलाशी की प्रक्रिया की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम डेढ़ घंटा पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।
सुबह के सत्र में प्रवेश सुबह 08:30 बजे बंद हो जाएगा, जबकि दोपहर के सत्र में प्रवेश 2 बजे बंद कर दिया जाएगा। गेट बंद होने के बाद किसी भी छात्र को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही, उम्मीदवार केवल अपने एडमिट कार्ड में दर्ज अलॉटेड परीक्षा केंद्र पर ही पेपर दे सकते हैं।
क्या ले जा सकते हैं और क्या है प्रतिबंधित?
आयोग ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं-
- इन चीजों की है अनुमति - छात्र परीक्षा हॉल में केवल ई-एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट, पेन, पेंसिल, पहचान पत्र, पारदर्शी बोतल में पीने का पानी और जरूरी होने पर पासपोर्ट साइज फोटो ही ले जा सकते हैं। इसके अलावा ऑब्जेक्टिव पेपर्स की ओएमआर शीट और उपस्थिति सूची भरने के लिए केवल काले बॉल पॉइंट पेन का ही इस्तेमाल करना होगा।
- कैलकुलेटर का नियम - परीक्षा के केवल डिस्क्रिप्टिव (वर्णनात्मक) पेपर्स में साइंटिफिक (नॉन-प्रोग्रामेबल) कैलकुलेटर का उपयोग करने की अनुमति है। ऑब्जेक्टिव (वस्तुनिष्ठ) प्रकार के पेपर्स में किसी भी प्रकार का कैलकुलेटर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
- इन वस्तुओं पर है पाबंदी - परीक्षा परिसर में किसी भी प्रकार का बैग, कीमती सामान, मोबाइल फोन, स्मार्ट या डिजिटल घड़ी, अन्य आईटी गैजेट्स और किताबें ले जाना पूरी तरह मना है। परीक्षा केंद्र पर इन्हें रखने की कोई व्यवस्था नहीं होगी। हालांकि, सामान्य या साधारण कलाई घड़ी पहनने की अनुमति रहेगी।
- कड़ी कार्रवाई की चेतावनी - यदि किसी उम्मीदवार के पास मोबाइल फोन (भले ही वह स्विच ऑफ हो) या कोई अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिलती है, तो उनका कैंडिडेचर रद्द करने, एफआईआर (FIR) दर्ज कराने और आगामी परीक्षाओं से प्रतिबंधित करने जैसी सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
- नाम बदलने वाले उम्मीदवारों के लिए निर्देश - जिन छात्रों ने कानूनी प्रक्रिया के तहत अपना नाम बदला है, उन्हें परीक्षा के प्रत्येक सत्र में अपने बदले हुए नाम वाला सरकारी फोटो आईडी प्रूफ दिखाना होगा, ऐसा न करने पर उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल