UPSC Exams: यूपीएससी परीक्षा केंद्रों पर सभी अभ्यर्थियों के चेहरे का प्रमाणीकरण होगा, अधिकारी ने दी जानकारी
Press Trust of India | January 11, 2026 | 11:14 AM IST | 1 min read
वेबसाइट पर जारी नोट में कहा गया, ‘‘यूपीएससी परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के चेहरे का परीक्षा स्थल पर प्रमाणीकरण किया जाएगा।’’
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों का परीक्षा स्थलों पर चेहरा प्रमाणीकरण किया जाएगा। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने कहा कि इससे परीक्षा प्रक्रिया की शुचिता और अधिक मजबूत होगी। आयोग की वेबसाइट पर जारी एक नोट में कहा गया, ‘‘यूपीएससी परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के चेहरे का परीक्षा स्थल पर प्रमाणीकरण किया जाएगा।’’
यूपीएससी सरकार की नौकरियों के लिए विभिन्न भर्ती परीक्षाएं आयोजित करता है, जिनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) परीक्षा भी शामिल हैं।
यूपीएससी ने 14 सितंबर 2025 को हुई एनडीए व एनए-2 और सीडीएस-2 परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की पहचान जल्दी और सुरक्षित तरीके से जांचने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित चेहरे की पहचान तकनीक का प्रायोगिक सफल परीक्षण किया।
यूपीएससी द्वारा यह प्रायोगिक कार्यक्रम गुरुग्राम के चयनित केंद्रों पर किया गया, जहां अभ्यर्थियों की चेहरों का उनके पंजीकरण प्रपत्रों में उपलब्ध कराई गई तस्वीरों से डिजिटल रूप से मिलान किया गया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच