Saurabh Pandey | January 7, 2026 | 09:26 PM IST | 1 min read
यूपीएससी सीडीएस-1 परीक्षा का रिजल्ट 28 अप्रैल, 2025 को जारी किया गया था। वहीं फाइनल रिजल्ट 10 अक्टूबर, 2025 को जारी किया गया था।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) I के फाइनल मार्क्स जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार यूपीएससी सीडीएस I 2025 की परीक्षा में शामिल हुए थे, अब वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपने मार्क्स देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएससी की ओर से जारी फाइनल मार्क्स पीडीएफ में उम्मीदवार का रोल नंबर, नाम लिखित परीक्षा में प्राप्त अंक, एसएसबी के अंक और कुल अंक की जानकारी दी गई है।
आयोग द्वारा जारी की गई आधिकारिक मेरिट लिस्ट के अनुसार, कुल 535 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है। सफल घोषित किए गए 535 उम्मीदवारों में से 473 पुरुष और 62 महिलाएं शामिल हैं।
यह चयन प्रक्रिया 123वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) पुरुष कोर्स और 37वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) महिला (नॉन-टेक्निकल) कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि सीडीएस 1 फाइनल रिजल्ट के बाद चयनित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अभी अंतरिम है। उनके जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन अभी सेना मुख्यालय द्वारा किया जाना बाकी है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए तैयार रखें।