Saurabh Pandey | January 8, 2026 | 07:42 PM IST | 1 min read
भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारियों की भर्ती के लिए यूपीएससी द्वारा संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। CDS 1 2026 के तहत उन उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिनका प्रशिक्षण संबंधित अकादमियों में जुलाई और अक्टूबर 2027 में शुरू होगा।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBook
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) 1, 2026 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विस्तृत कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC IAS 2026: UPSC 2026 Annual Calender
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूपीएससी सीडीएस-1 परीक्षा 12 अप्रैल, 2026 को तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। अंग्रेजी का प्रश्नपत्र पहले चरण में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, सामान्य ज्ञान का प्रश्नपत्र दूसरे चरण में दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और प्रारंभिक गणित का प्रश्नपत्र तीसरे चरण में शाम 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
परीक्षा तिथि | दिन | समय | विषय | विषय कोड |
|---|---|---|---|---|
12अप्रैल 2026 | रविवार | सुबह 9बजे से 11 बजे तक | अंग्रेज़ी | 11 |
12अप्रैल 2026 | रविवार | दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक | सामान्य ज्ञान | 12 |
12अप्रैल 2026 | रविवार | शाम 4 बजे से 6 बजे तक | प्रारंभिक गणित | 13 |
यूपीएससी सीडीएस 1 2026 भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न रक्षा सेवाओं में कुल 451 रिक्तियों को भरना है। परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 11 दिसंबर को शुरू हुई और 30 दिसंबर, 2025 को समाप्त हुई थी।
भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारियों की भर्ती के लिए यूपीएससी द्वारा संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। CDS 1 2026 के तहत उन उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिनका प्रशिक्षण संबंधित अकादमियों में जुलाई और अक्टूबर 2027 में शुरू होगा। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को SSB साक्षात्कार और उसके बाद चिकित्सा जांच के लिए बुलाया जाएगा।