UPSC ESE Main Exam 2024: यूपीएससी ईएसई मुख्य परीक्षा आज, गाइडलाइन और ड्रेस कोड जानें
Abhay Pratap Singh | June 23, 2024 | 10:23 AM IST | 2 mins read
यूपीएससी ईएसई 2024 मेन्स परीक्षा पेपर-1 और पेपर-2 तीन घंटे (प्रत्येक पेपर) की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आज यानी 23 जून को इंजीनियरिंग सेवा आयोग (ईएसई) मुख्य परीक्षा 2024 आयोजित की जा रही है। UPSC ESE मुख्य परीक्षा 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए यूपीएससी ईएसई मेन एग्जाम 2024 एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
यूपीएससी ईएसई मुख्य परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले कैंडिडेट को परीक्षा केंद्र पर हाल टिकट के साथ एक सरकारी पहचान पत्र भी ले जाना होगा। यूपीएससी ईएसई मुख्य परीक्षा 2024 के लिए उम्मीदवार लॉगिन विवरण की सहायता से upsc.gov.in पर जाकर ईएसई मुख्य परीक्षा हाल टिकट डाउनलोड कर सकते है।
यूपीएससी ईएसई 2024 की मुख्य परीक्षा दो पेपरों अनुशासन-विशिष्ट पेपर-1 और अनुशासन-विशिष्ट पेपर-2 के लिए आयोजित होगी। यूपीएससी ईएसई मुख्य 2024 परीक्षा की अवधि तीन घंटे तय की गई है। प्रश्न पत्र कुल 300 अंकों का होगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी।
UPSC ESE Mains 2024: परीक्षा कार्यक्रम
यूपीएससी ईएसई 2024 मेन्स परीक्षा का पेपर-वार समय नीचे दी गई सारणी में देख सकते हैं:
| समय | पेपर |
|---|---|
|
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग (पेपर-1) |
|
दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक |
सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग (पेपर-2) |
UPSC ESE 2024: गाइडलाइन व ड्रेस कोड जानें
यूपीएससी ईएसई 2024 मुख्य परीक्षा के उम्मीदवारों को नीचे दिए गए परीक्षा दिवस दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए:
- प्रवेश पत्र में स्पष्ट फोटो नहीं होने पर अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक अंडरटेकिंग के साथ दो फोटो लानी होगी।
- उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले रिपोर्ट करना होगा।
- गेट बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- छात्रों को काला बॉल प्वाइंट पेन साथ लाने की सलाह दी गई है।
- उम्मीदवारों को सामान्य या साधारण कलाई घड़ी ले जाने की अनुमति है।
- परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, डिजिटल घड़ी, अन्य गैजेट, किताबें, बैग आदि ले जाने की अनुमति नहीं है।
- अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर केवल प्रवेश पत्र, पेन, पेंसिल, पहचान प्रमाण, फोटो ले जाने की अनुमति है।
- आपत्तिजनक सामग्री पाए जाने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी व अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल