राज्य के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत मुख्य सेविका पदों पर भर्ती के लिए 24 सितंबर 2023 को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई थी।
Saurabh Pandey | July 2, 2025 | 06:38 PM IST
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने मुख्य सेविका (मेन्स) परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी मुख्य सेविका के 2,567 पदों के लिए कुल 2,536 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। दिव्यांग कोटे के तहत ‘बौनेपन’ (डीडब्ल्यू) श्रेणी में पात्र उम्मीदवारों की अनुपस्थिति के कारण कुल रिक्तियों में से 31 पद खाली रह गए हैं। इन पदों को भविष्य की भर्ती चक्रों में आगे बढ़ाया जाएगा।
राज्य के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत मुख्य सेविका पदों पर भर्ती के लिए 24 सितंबर 2023 को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई थी। 13 नवंबर 2024 के उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अंकों के नॉर्मलाइजेशन एवं दस्तावेजों के सत्यापन के बाद अंतिम मेरिट सूची तैयार की गई।
श्रेणी | रिक्त पद | चयनित अभ्यर्थी |
---|---|---|
अनारक्षित | 1027 | 1013 |
अनुसूचित जाति | 540 | 534 |
अनुसूचित जनजाति | 51 | 51 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 693 | 685 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 256 | 253 |
कुल पद | 2567 | 2536 |