UPSC ESE 2025: यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स परीक्षा का शेड्यूल upsc.gov.in पर जारी, जानें परीक्षा तिथि
Santosh Kumar | November 7, 2024 | 09:48 AM IST | 2 mins read
उम्मीदवार यूपीएससी ईएसई 2025 परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से 22 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने यूपीएससी ईएसई 2025 प्रीलिम्स परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर परीक्षा का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं। यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा अगले साल जून के महीने में आयोजित की जाएगी। इस लेख में आगे यूपीएससी ईएसई 2024 परीक्षा की तारीख और समय साझा किया गया है।
यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का शेड्यूल चेक करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार के लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है। परीक्षा शेड्यूल आधिकारिक पोर्टल के होम पेज पर ही उपलब्ध है।
UPSC ESE 2025 Exam Date: 8 जून को दो सत्रों में परीक्षा
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, यूपीएससी ईएसई प्रारंभिक परीक्षा 2025 8 जून को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगा, उसके बाद दूसरा सत्र उसी दिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा।
पहले सत्र में सामान्य अध्ययन और इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड पेपर (पेपर-I) शामिल होगा जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। यूपीएससी ईएसई 2025 का पहला सत्र यानी 2 घंटे की अवधि और 200 अंकों का होगा।
दूसरा सत्र दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा, जिसमें सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के छात्र 300 अंकों का पेपर-2 देंगे। इसे पूरा करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
Also read UPSC NDA, NA I Marks 2024: यूपीएससी एनडीए, एनए 1 परीक्षा के अंक upsc.gov.in पर जारी, ऐसे करें चेक
UPSC ESE 2025 Exam Schedule: शाखा कोड
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपीएससी ईएसई 2025 परीक्षा के लिए शाखा कोड का विवरण देख सकते हैं-
|
सिविल इंजीनियरिंग |
|
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग |
|
|---|---|---|---|
|
विषय |
कोड |
विषय |
कोड |
|
सामान्य अध्ययन और इंजीनियरिंग अभिक्षमता पेपर (पेपर-I) (ऑब्ज.) |
01 |
सामान्य अध्ययन और इंजीनियरिंग अभिक्षमता पेपर (पेपर-I) (ऑब्ज.) |
01 |
|
सिविल इंजीनियरिंग पेपर-II (ऑब्ज.) |
11 |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पेपर-II (ऑब्ज.) |
31 |
|
मैकेनिकल इंजीनियरिंग |
|
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग |
|
|---|---|---|---|
|
विषय |
कोड |
विषय |
कोड |
|
सामान्य अध्ययन और इंजीनियरिंग अभिक्षमता पेपर (पेपर-I) (ऑब्ज.) |
01 |
सामान्य अध्ययन और इंजीनियरिंग अभिक्षमता पेपर (पेपर-I) (ऑब्ज.) |
01 |
|
मैकेनिकल इंजीनियरिंग पेपर-II (ऑब्ज.) |
21 |
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग पेपर-II (ऑब्ज.) |
41 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच