UPSC EPFO PA DAF 2024: यूपीएससी ईपीएफओ पीए विस्तृत आवेदन पत्र upsconline.nic.in पर जारी
Saurabh Pandey | September 16, 2024 | 04:53 PM IST | 1 min read
यूपीएससी ईपीएफओ पीए भर्ती परीक्षा 7 जुलाई, 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के परिणाम 8 अगस्त को जारी किए गए थे। आयोग ने आगे की चयन प्रक्रिया के लिए 1,376 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) पर्सनल असिस्टेंट (पीए) पदों के लिए विस्तृत आवेदन पत्र (डीएएफ) जारी किया है। पात्र उम्मीदवार 27 सितंबर शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
यूपीएससी ईपीएफओ पीए भर्ती परीक्षा 7 जुलाई, 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के परिणाम 8 अगस्त को जारी किए गए थे। आयोग ने आगे की चयन प्रक्रिया के लिए 1,376 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 323 रिक्तियों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति करना है।
UPSC EPFO 2024: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- ईपीएफओ पर्सनल असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना विवरण भरें और पंजीकरण करें।
- अपना विवरण भरें और आवेदन जमा करें।
- आवेदन पत्र को सेव करें और शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेकर रखें।
UPSC EPFO 2024: रिक्तियों का विवरण
संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से 323 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जानी है। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
- सामान्य वर्ग - 132
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) - 32
- अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) -87
- अनुसूचित जाति (एससी) - 48
- अनुसूचित जनजाति (एसटी) - 24
- कुल पदों की संख्या - 323 पद
UPSC EPFO 2024: पात्रता
यूपीएससी ईपीएफओ पर्सनल असिस्टेंट भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
Also read UP Police Constable Result 2023: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट इस दिन होगा जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट
स्टेनोग्राफी (अंग्रेजी या हिंदी) में 120 शब्द प्रति मिनट की गति के साथ 10 मिनट के लिए श्रुतलेख लिखना होगा। श्रुतलेख के लिए प्रतिलेखन 50 मिनट (अंग्रेजी), 65 मिनट (हिंदी) केवल कंप्यूटर पर लिखना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी