UP Police Constable Result 2023: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट इस दिन होगा जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2023 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को दो चरणों में आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को दो चरणों में आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

Santosh Kumar | September 16, 2024 | 02:46 PM IST

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीपीबी) जल्द ही 60 हजार से अधिक रिक्तियों के लिए आयोजित पुनर्निर्धारित यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भर्ती बोर्ड अक्टूबर के पहले सप्ताह में परिणाम जारी कर सकता है। यूपी पुलिस कांस्टेबल 2023 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की पहले ही यूपीपीपीबी द्वारा जारी कर दी गई है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2023 यूपीपीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी यूपी पुलिस कांस्टेबल 2023 रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद आधिकारिक पोर्टल के जरिए इसे चेक कर सकेंगे।

Background wave

UP Police Constable Result 2023: परीक्षा विवरण

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को दो चरणों में आयोजित की गई थी। बोर्ड ने सभी तिथियों की परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की अलग-अलग जारी की है। अभ्यर्थी तय शेड्यूल के अनुसार 19 सितंबर तक इस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

भर्ती बोर्ड ने कहा है कि अगर किसी अभ्यर्थी को आंसर-की में कोई गलती लगती है तो वह ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है। इसके लिए अभ्यर्थी को वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और प्रश्नपत्र क्रमांक डालकर लॉगइन करना होगा।

Also readUP Police Constable Answer Key: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की आंसर-की करें डाउनलोड, जानें शेड्यूल

UP Police Constable Result Date: चयन प्रक्रिया

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को पीईटी के लिए उपस्थित होना होगा। पीईटी के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एक वैध पहचान पत्र, पासपोर्ट आकार की तस्वीर और ई-एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लाना होगा।

इसके बाद भर्ती बोर्ड अंतिम मेरिट सूची तैयार करेगा, जिसमें यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के सफल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर होंगे। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए थे, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अगले चरणों की तैयारी शुरू कर दें।

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 60,244 कांस्टेबल पदों को भरेगा। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में 40,000 नई भर्तियों की घोषणा की है, जिनमें से 10,000 केवल महिलाओं के लिए होंगी।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications