Santosh Kumar | September 10, 2024 | 09:00 PM IST | 1 min read
भर्ती बोर्ड ने कहा है कि अगर किसी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी में कोई गलती लगती है तो वह ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) ने आज 10 सितंबर को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-की को लेकर नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में भर्ती बोर्ड ने आंसर-की जारी करने और आपत्ति दर्ज करने की तारीखें बताई हैं। बोर्ड कल यानी 11 सितंबर से यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी करना शुरू कर देगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की दोबारा परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी कल यानी 23 अगस्त को भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की दोनों पालियों की आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थी जारी उत्तर कुंजी पर 15 सितंबर तक आपत्ति दर्ज कर सकेंगे।
भर्ती बोर्ड ने कहा है कि अगर किसी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी में कोई गलती लगती है तो वह ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है। इसके लिए अभ्यर्थी को वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और प्रश्नपत्र क्रमांक डालकर लॉगइन करना होगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को पीईटी के लिए उपस्थित होना होगा। पीईटी के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एक वैध पहचान पत्र, पासपोर्ट आकार की तस्वीर और ई-एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लाना होगा।
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2024 जारी करने और आपत्ति प्रस्तुत करने की तारीख की जांच कर सकते हैं-
परीक्षा तिथि | आपत्ति प्रस्तुत करने की तिथि | आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तिथि |
---|---|---|
23 अगस्त | 11 सितंबर | 15 सितंबर |
24 अगस्त | 12 सितंबर | 16 सितंबर |
25 अगस्त | 13 सितंबर | 17 सितंबर |
30 अगस्त | 14 सितंबर | 18 सितंबर |
31 अगस्त | 15 सितंबर | 19 सितंबर |