Saurabh Pandey | February 11, 2026 | 10:43 AM IST | 2 mins read
ऑल इंडिया बार परीक्षा 21वीं के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा को निर्धारित नहीं किया गया है, जब तक उम्मीदवार परीक्षा पास नहीं कर लेते हैं वे कई बार परीक्षा दे सकते हैं।

नई दिल्ली : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने अखिल भारतीय बार परीक्षा (एआईबीई) 21वीं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। भारत में वकालत करने के इच्छुक एलएलबी या एलएलएम स्नातक आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com और barcouncilofindia.org के माध्यम से 30 अप्रैल, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एआईबीई 21वीं के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 1 मई तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं, जबकि आवेदन पत्र में सुधार करने की आखिरी तारीख 3 मई 2026 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें, क्योंकि बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा कोई विस्तार नहीं दिया जाएगा। पंजीकरण विंडो बंद होने के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बीसीआई से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बीसीआई द्वारा अनुमोदित और मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज में 3 वर्षीय या 5 वर्षीय एलएलबी डिग्री के अंतिम सेमेस्टर वाले छात्र आवेदन करने के पात्र हैं, बशर्ते कि उनके पिछले किसी भी सेमेस्टर के कोई भी विषय लंबित न हों।
बीसीआई से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बीसीआई द्वारा अनुमोदित एवं मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज से 3 वर्षीय या 5 वर्षीय एलएलबी की डिग्री प्राप्त कर चुके स्नातक भी पात्र हैं, बशर्ते उन्हें अभी तक डिग्री प्राप्त न हुई हो। इसमें वे उम्मीदवार भी शामिल हैं जिन्होंने पाठ्यक्रम पूरा कर लिया है और अपनी डिग्री जारी होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
एआईबीई 21वीं परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी, जबकि परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 22 मई को जारी किया जाएगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
एआईबीई परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उम्मीदवार को प्रैक्टिस का प्रमाण पत्र प्राप्त होता है, जो देश भर की अदालतों और ट्रिब्यूनल में पेश होने के लिए आवश्यक है। बीसीआई की अधिसूचना के अनुसार, सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण प्रतिशत 45 प्रतिशत और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 40 प्रतिशत निर्धारित किया गया है।
परीक्षा कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथियां |
ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होने की तिथि | 11 फरवरी, 2026 |
ऑनलाइन पंजीकरण बंद होने की तिथि | 30 अप्रैल, 2026 |
ऑनलाइन माध्यम से भुगतान की अंतिम तिथि | 1 मई, 2026 |
पंजीकरण फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि | 3 मई, 2026 |
प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी होने की तिथि | 22 मई, 2026 |
परीक्षा की तिथि | 7 जून, 2026 |
इस स्लिप में कैंडिडेट्स को एग्जाम सिटी, टेंटेटिव डेट और कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी-1) के लिए शिफ्ट की जानकारी दी गई है। उम्मीदवार आरआरबी क्षेत्रीय वेबसाइट से सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड या चेक कर सकते हैं।
Santosh Kumar