UPSC EPFO EO-AO Final Result 2024: यूपीएससी ईपीएफओ ईओ, एओ फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, ऐसे करें चेक
Saurabh Pandey | January 4, 2025 | 01:05 PM IST | 1 min read
यूपीएससी ईपीएफओ ईओ/एओ भर्ती परीक्षा 2 जुलाई, 2023 को आयोजित की गई थी और इंटरव्यू 4 नवंबर से 6 दिसंबर, 2024 तक आयोजित किए गए थे।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) प्रवर्तन अधिकारी (ईओ), लेखा अधिकारी (एओ) फाइनल रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार ईपीएफओ ईओ/एओ लिखित परीक्षा और इंटरव्यू राउंड के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov के माध्यम से फाइनल रिजल्ट देख सकते हैं।
आयोग ने श्रम और रोजगार मंत्रालय, ईपीएफओ में प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी के पद पर नियुक्ति के लिए 418 उम्मीदवारों की सिफारिश की है। वे सभी उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा और इंटरव्यू राउंड के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
यूपीएससी ईपीएफओ ईओ/एओ भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद या 30 दिनों के भीतर सभी उम्मीदवारों के अंकों का विवरण आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
UPSC EPFO EO, AO 2024 :कैटेगरीवाइज चयनित उम्मीदवारों की संख्या
- सामान्य - 204 उम्मीदवार
- ओबीसी -78 उम्मीदवार
- एससी - 57 उम्मीदवार
- एसटी -28 उम्मीदवार
- ईडब्ल्यूएस - 51 उम्मीदवार
- कुल - 418 उम्मीदवार
UPSC EPFO EO, AO 2024 Result: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर यूपीएससी ईपीएफओ ईओ/एओ फाइनल रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, जहां उम्मीदवार परिणाम देख सकते हैं।
- अब रिजल्ट पेज डाउनलोड करें और उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
Also read CCPA ने यूपीएससी परीक्षा दावों को लेकर 3 कोचिंग संस्थानों पर लगाया लाखों का जुर्माना
बता दें कि यूपीएससी ईपीएफओ ईओ/एओ भर्ती परीक्षा 2 जुलाई, 2023 को आयोजित की गई थी और इंटरव्यू 4 नवंबर से 6 दिसंबर, 2024 तक आयोजित किए गए थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा