UPSC EPFO APFC Recruitment 2026: यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफसी भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, अंतिम तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | August 22, 2026 | 03:05 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफसी 2026 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार चरण को शामिल किया गया है।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), श्रम मंत्रालय के अंतर्गत सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर 22 अगस्त से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफसी भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितंबर (शाम 6:00 बजे) निर्धारित है। आयोग इस भर्ती के माध्यम से कुल 80 असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के पदों को भरेगा, जिसमें यूआर के 29, ईडब्ल्यूएस के 8, ओबीसी के 18, एससी के 15 और एसटी के 10 पद (पीडब्ल्यूडी के 3 पद) शामिल हैं।
UPSC EPFO APFC Notification 2026: शैक्षणिक योग्यता और आवेदन शुल्क
- आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। कंपनी कानून/ श्रम कानून/ लोक प्रशासन में डिप्लोमा अतिरिक्त योग्यता के रूप में माना जाएगा।
- महिला/ एससी/ एसटी/ बेंचमार्क दिव्यांक व्यक्तियों को को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है। अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन फीस के रूप में ऑनलाइन 25 रुपये जमा करने होंगे।
यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफसी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए अधिकतम आयु यूआर/ ईडब्ल्यूएस के लिए 35 वर्ष, ओबीसी के लिए 38 वर्ष और एससी/ एसटी के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, PwBD कैंडिडेट को ऊपरी आयु सीमा में 10 वर्ष तक की छूट दी गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि से की जाएगी।
सहायक भविष्य निधि आयुक्त के पदों पर भर्ती के लिए पेन एवं पेपर मोड में रिक्रूटमेंट टेस्ट (RT) 20 दिसंबर, 2026 को आयोजित किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही साक्षात्कार के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए upsc.gov.in पर उपलब्ध यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफसी नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।
UPSC EPFO APFC Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
यूपीएससी एपीएफसी एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन करके कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं:
- यूपीएससी पोर्टल https://upsconline.nic.in/ora/ पर जाएं।
- पंजीकरण करें और जनरेट विवरण से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच