UPSC CSE Registration 2026: यूपीएससी सीएसई रजिस्ट्रेशन डेट वेबसाइट डाउन होने की वजह से 27 फरवरी तक बढ़ी
Santosh Kumar | February 24, 2026 | 06:00 PM IST | 1 min read
आयोग द्वारा यह फैसला कैंडिडेट को हो रही दिक्कतों को देखते हुए लिया गया। यूपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया है।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने सिविल सर्विस एग्जामिनेशन (सीएसई) 2026 और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (आईएफएस) 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन बढ़ा दी है। यूपीएससी वेबसाइट upsconline.nic.in पर बहुत अधिक ट्रैफिक और टेक्निकल दिक्कतों की वजह से, कई कैंडिडेट फॉर्म नहीं भर पाए। ऐसे में आयोग ने रजिस्ट्रेशन की नई डेडलाइन 27 फरवरी शाम 6 बजे तक बढ़ा दी है।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यह फैसला कैंडिडेट को हो रही दिक्कतों को देखते हुए लिया गया। बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया है। यूपीएससी सीएसई अधिसूचना 4 फरवरी को जारी किया और आज आवेदन की अंतिम तिथि थी।
आज अंतिम दिन सर्वर पर अधिक लोड होने की वजह से, साइट बार-बार क्रैश हुई, लॉगिन फेल हो गए, और फॉर्म सबमिट नहीं हो सके। इसके बाद हजारों कैंडिडेट्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस संबंध में आयोग से शिकायत की।
बोर्ड ने कैंडिडेट्स की मांग मानते हुए तीन दिन का एक्सटेंशन दे दिया। कैंडिडेट्स upsconline.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। सीएसई 2026 में कुल 933 वैकेंसी भरी जाएंगी, जिसमें अलग-अलग सेंट्रल सर्विसेज शामिल हैं।
प्री एग्जाम 24 मई को होगा। आवेदन प्रोसेस में पहले ओटीआर पूरा करना होगा। जनरल/ओबीसी के लिए फीस ₹100 है, जबकि एससी/एसटी/महिला/पीडबल्यूडी को छूट है। एक फोटो, सिग्नेचर और दूसरे डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा