UPSC Prelims Result 2026: यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट upsc.gov.in पर घोषित, 13,343 उम्मीदवार मेन्स के लिए चयनित
Santosh Kumar | June 15, 2026 | 10:29 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट घोषित होने के बाद, अब उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (डीएएफ-1) जमा करना होगा।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने आज सिविल सर्विसेज़ एग्जामिनेशन (सीएसई) 2026 की प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 24 मई को हुई यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध हैं। उम्मीदवार यूपीएससी द्वारा जारी रिजल्ट पीडीएफ में सफल उम्मीदवारों की सूची में अपने रोल नंबर देख सकते हैं।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
इस साल के यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स नतीजों में, 1,016 नोटिफ़ाइड वैकेंसी के लिए कुल 13,343 उम्मीदवारों को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। आयोग ने यूपीएससी आईएफएस रिजल्ट भी जारी किया है।
UPSC Prelims Result 2026: यूपीएससी प्री रिजल्ट के बाद क्या?
यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट घोषित होने के बाद, अब उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (डीएएफ-1) जमा करना होगा। इस प्रक्रिया की तय तारीखों के बारे में जानकारी यूपीएससी अधिसूचना में दी जाएगी।
आईएएस, आईपीएस और आईएफ समेत कई सेवाओं के लिए सिलेक्शन यूपीएससी सीएसई 2026 के जरिए किया जाएगा। जो उम्मीदवार शुरुआती परीक्षा में पास हो गए हैं, वे अब मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र है।
मेंस के लिए चयनित उम्मीदवारों को 19 से 28 जून के बीच आवेदन जमा करना होगा; इसमें ₹200 की परीक्षा शुल्क का भुगतान और स्क्राइब से संबंधित विवरण, अन्य आवश्यक जानकारी और कैडर की प्राथमिकताएं देना शामिल है।
UPSC CSE Prelims Result 2026: यूपीएससी प्री रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसमें अपने रोल नंबर की जांच करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
UPSC Result 2026: यूपीएससी रिजल्ट हेल्पडेस्क नंबर
मुख्य परीक्षा के बाद पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) होगा और फाइनल सिलेक्शन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। यूपीएससी सीएसई प्री परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें सामान्य अध्ययन पेपर 1 और 2 शामिल थे।
आयोग ने प्रीलिम्स आंसर-की पहले ही जारी कर दी है। उम्मीदवार परीक्षा के संबंध में किसी भी समस्या के बारे में कमीशन के कॉल सेंटर के टेलीफोन नंबर 011-40303444/24041001 पर सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल