UPSC Prelims Result 2026: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स रिजल्ट नेम वाइज जारी, मेन्स के लिए आवेदन 19 जून से शुरू
Santosh Kumar | June 17, 2026 | 07:15 PM IST | 1 min read
योग्य उम्मीदवारों के लिए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (डीएएफ-1) भरने की प्रक्रिया 19 जून को शुरू होगी। अभ्यर्थी 28 जून तक डीएएफ-1 सबमिट कर सकेंगे।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (सीएसई) 2026 की प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे नेम वाइज जारी कर दिए हैं। यूपीएसई ने सीएसई प्रीलिम्स रिजल्ट नाम और रोल नंबर, दोनों के आधार पर उपलब्ध कराए हैं। यूपीएससी सीएसई परीक्षा 24 मई को आयोजित की गई। सिविल सर्विसेज मेंस के लिए कुल 13,343 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से नतीजे की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी ने 15 जूनको प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी किए। इस साल 1,016 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया।
UPSC Prelims Result 2026: डीएएफ भरने की प्रक्रिया 19 जुन से
यूपीएससी सीएसई परीक्षा में करीब 5.49 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। योग्य उम्मीदवारों के लिए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (डीएएफ-1) भरने की प्रक्रिया 19 जून को शुरू होगी। अभ्यर्थी 28 जून तक डीएएफ-1 सबमिट कर सकेंगे।
यूपीएससी सिविल सेवा 2026 की मुख्य परीक्षा 21 अगस्त से शुरू होगी और 5 दिनों तक चलेगी। इसमें निबंध, सामान्य अध्ययन और वैकल्पिक विषयों के पेपर शामिल होंगे। अंतिम चयन इंटरव्यू के चरण के बाद होगा।
UPSC CSE Prelims Result 2026: यूपीएससी नेम वाइज रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपीएससी प्रीलिम्स नेम वाइज रिजल्ट की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- यूपीएससी प्रीलिम्स नेम वाइज रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- यूपीएससी नेम वाइज रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसमें अपने नाम, रोल नंबर की जांच करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
यूपीएससी सीएसई देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा है, जो आईएएस, आईपीएस और आईएफएस जैसी विभिन्न सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन करती है। जो उम्मीदवार प्री परीक्षा में सफल हुए हैं, वे अगले चरण तैयारी कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार