UPSC CSE 2026 Notification: यूपीएससी सीएसई नोटिफिकेशन 933 पदों के लिए जारी, upsc.gov.in पर आज से करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | February 4, 2026 | 05:06 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी सिवल सेवा परीक्षा 2026 चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार/ व्यक्तित्व परीक्षण चरण शामिल है।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in के माध्यम से यूपीएससी सीएसई 2026 के लिए 4 फरवरी से 24 फरवरी, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UPSC IAS 2026: UPSC 2026 Annual Calender
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
पात्रता मानदंड के अनुसार, आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी की ग्रेजुएट (UG) की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त, 2026 को 21 से 32 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के तहत आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट भी दिया जाएगा।
यूपीएससी सीएसई आवेदन फॉर्म 2026 भरने के लिए सभी उम्मीदवारों (महिला/ एससी/ एसटी/ बेंचमार्क दिव्यांग व्यक्तियों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है) को 100 रुपये शुल्क देना होगा। यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम 2026 के तहत कुल 933 पदों को भरा जाएगा, जिसमें 33 पद बेंचमार्क दिव्यांगता श्रेणी वाले अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं।
यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2026 के अनुसार, यूपीएससी सीएसई 2026 प्रारंभिक परीक्षा 24 मई, 2026 को और मुख्य परीक्षा 21 अगस्त, 2026 को आयोजित की जाएगी। यूपीएससी सीएसई परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
यूपीएससी सीएसई फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को सामान्य निर्देश, प्रोफाइल/ मॉड्यूल के अनुसार निर्देश और दस्तावेज अपलोड करने के निर्देशों को पढ़ने की सलाह दी गई है। आयोग ने कहा कि कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) के साथ जरूरी जानकारी/ दस्तावेज न देने पर परीक्षा के लिए उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
यूपीएससी सीएसई चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ), मुख्य परीक्षा (वर्णनात्मक) और साक्षात्कार चरण को शामिल किया गया है। यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स में सफल कैंडिडेट ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए यूपीएससी सीएसई नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।
UPSC CSE Application Form 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपीएससी सीएसई 2026 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- यूपीएससी की वेबसाइट https://upsconline.nic.in पर विजिट करें।
- वन टाइन रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया पूरी करें।
- पंजीकरण करें और रजिस्ट्रेशन नबंर व पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]NEET PG: नीट पीजी के कटऑफ पर्सेंटाइल घटाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर एससी ने केंद्र को भेजा नोटिस
याचिका में कहा गया कि स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा को व्यावसायिक गतिविधि नहीं माना जा सकता है और नियामक प्राधिकरणों को मानकों में गिरावट को रोकने की आवश्यकता है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी