UPSC CSE Mains Schedule 2025: यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा का शेड्यूल upsc.gov.in पर जारी, 22 अगस्त से एग्जाम
Santosh Kumar | July 14, 2025 | 10:06 PM IST | 3 mins read
इस वर्ष 14,161 उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है और अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। यूपीएससी मेन्स परीक्षा के बाद साक्षात्कार होगा।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा 22 अगस्त, 2025 से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगी। पहला पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निबंध का होगा। इसके बाद 23 और 24 अगस्त को सामान्य अध्ययन के पेपर होंगे। आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर कार्यक्रम जारी किया है।
जारी शेड्यूल के अनुसार, यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा सभी दिनों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी।
UPSC CSE Mains 2025: प्रीलिम्स में 14,161 उम्मीदवार उत्तीर्ण
इस वर्ष लगभग 14,161 उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है और अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। यूपीएससी मेन्स परीक्षा के बाद साक्षात्कार होगा। यह भारत में सिविल सेवा चयन प्रक्रिया का दूसरा महत्वपूर्ण चरण है।
यूपीएससी सीएसई मेन्स 2025 में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार या व्यक्तिगत परीक्षा शामिल होगी। मेन्स परीक्षा कुल 2,025 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। मेन्स परीक्षा के लिए छात्रों को बड़े फ़ॉन्ट में प्रश्नपत्र चुनने का विकल्प होगा।
UPSC CSE Mains Schedule 2025: यूपीएससी मेंस टाइम टेबल
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपीएससी सीएसई मेंस 2025 का टाइम टेबल देख सकते हैं-
| डेट |
पहली शिफ्ट |
दूसरी शिफ्ट |
|---|---|---|
|
22 अगस्त 2025 |
पेपर-I निबंध |
कोई परीक्षा नहीं |
|
23 अगस्त 2025 |
पेपर-II सामान्य अध्ययन-I |
पेपर-III सामान्य अध्ययन-II |
|
24 अगस्त 2025 |
पेपर-IV सामान्य अध्ययन-III |
पेपर-V सामान्य अध्ययन-IV |
|
30 अगस्त 2025 |
पेपर-A भारतीय भाषा {असमिया / बंगाली / बोडो / डोगरी / गुजराती / हिंदी / कन्नड़ / कश्मीरी / कोंकणी / मैथिली / मलयालम / मणिपुरी / मराठी / नेपाली / उड़िया / पंजाबी / संस्कृत / संथाली (देवनागरी / ओलचिकी लिपि) / सिंधी (देवनागरी / अरबी लिपि) / तमिल / तेलुगु / उर्दू} |
पेपर-B अंग्रेज़ी |
|
31 अगस्त 2025 |
पेपर-VI वैकल्पिक विषय - पेपर 1 {कृषि / पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान / नृविज्ञान / वनस्पति विज्ञान / रसायन विज्ञान / सिविल इंजीनियरिंग / वाणिज्य और लेखा / अर्थशास्त्र / विद्युत इंजीनियरिंग / भूगोल / भूविज्ञान / इतिहास / कानून / प्रबंधन / गणित / यांत्रिक इंजीनियरिंग / चिकित्सा विज्ञान / दर्शन / भौतिकी / राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध / मनोविज्ञान / लोक प्रशासन / समाजशास्त्र / सांख्यिकी / प्राणि विज्ञान / निम्नलिखित में से किसी एक भाषा का साहित्य: असमिया / बंगाली / बोडो / डोगरी / गुजराती / हिंदी / कन्नड़ / कश्मीरी / कोंकणी / मैथिली / मलयालम / मणिपुरी / मराठी / नेपाली / ओडिया / पंजाबी / संस्कृत / संथाली / सिंधी / तमिल / तेलुगु / उर्दू / अंग्रेजी} |
पेपर-VII वैकल्पिक विषय - पेपर 2 {कृषि / पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान / नृविज्ञान / वनस्पति विज्ञान / रसायन विज्ञान / सिविल इंजीनियरिंग / वाणिज्य और लेखा / अर्थशास्त्र / विद्युत इंजीनियरिंग / भूगोल / भूविज्ञान / इतिहास / कानून / प्रबंधन / गणित / यांत्रिक इंजीनियरिंग / चिकित्सा विज्ञान / दर्शन / भौतिकी / राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध / मनोविज्ञान / लोक प्रशासन / समाजशास्त्र / सांख्यिकी / प्राणि विज्ञान / निम्नलिखित में से किसी एक भाषा का साहित्य: असमिया / बंगाली / बोडो / डोगरी / गुजराती / हिंदी / कन्नड़ / कश्मीरी / कोंकणी / मैथिली / मलयालम / मणिपुरी / मराठी / नेपाली / ओडिया / पंजाबी / संस्कृत / संथाली / सिंधी / तमिल / तेलुगु / उर्दू / अंग्रेजी} |
अगली खबर
]UPSSSC PET 2025 Exam Date: यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा तिथि upsssc.gov.in पर घोषित, 6 और 7 सितंबर को एग्जाम
आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूपी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट के माध्यम से एडमिट कार्ड के बारे में अलग से सूचित किया जाएगा।
Santosh Kumar | 3 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा