UPSC CSE Mains Result 2025: यूपीएससी सीएसई मेंस रिजल्ट घोषित, upsc.gov.in पर चेक करें परिणाम पीडीएफ
Santosh Kumar | November 11, 2025 | 10:04 PM IST | 2 mins read
आयोग द्वारा यूपीएससी मुख्य परीक्षा 22 से 31 अगस्त, 2025 तक आयोजित की गई और इसमें लगभग 14,161 उम्मीदवार शामिल हुए।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (सीएसई मेंस) 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यूपीएससी सीएसई रिजल्ट पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है, जहां से उम्मीदवार पीडीएफ प्रारूप में मेरिट सूची डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा यूपीएससी मुख्य परीक्षा 22 से 31 अगस्त, 2025 तक आयोजित की गई और इसमें लगभग 14,161 उम्मीदवार शामिल हुए।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 3 चरणों में आयोजित की जाती है: प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार। यूपीएससी मेन्स रिजल्ट में उन सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं जिन्हें साक्षात्कार के लिए योग्य घोषित किया गया है।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपीएससी सीएसई पर्सनैलिटी टेस्ट का शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा। आयोग द्वारा यूपीएससी सीएसई मेन्स 2025 परीक्षा 22, 23, 24, 30 और 31 अगस्त 2025 को दो पालियों में आयोजित की गई।
UPSC CSE Mains Result 2025: विस्तृत आवेदन पत्र भरना होगा
यूपीएससी मेंस उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण के रूप में विस्तृत आवेदन पत्र-II (डीएएफ-II) भरना होगा। डीएएफ-II के माध्यम से, उम्मीदवार आईएएस, आईपीएस के लिए अपनी कैडर प्राथमिकताएं प्रदान करते हैं।
उन्हें उन विशिष्ट राज्यों या क्षेत्रों को प्राथमिकता देनी होगी जिनमें वे सेवा करना चाहते हैं। यूपीएससी सीएसई मेन्स 2025 रिजल्ट पीडीएफ में उम्मीदवार का नाम, उम्मीदवार का रोल नंबर और श्रेणी आदि जैसे विवरण शामिल हैं।
UPSC CSE Mains Result 2025: यूपीएससी मेंस रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपीएससी सीएसई मेन्स परिणाम 2025 की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- यूपीएससी सीएसई मेन्स परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- यूपीएससी सीएसई मेन्स रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसमें अपने रोल नंबर की जांच करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
उम्मीदवारों को डीएएफ-II केवल ऑनलाइन ही भरना और जमा करना होगा। ऐसा न करने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। अंतिम परिणाम प्रकाशित होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर अंकपत्र वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
UPSC CSE Mains Topper Name 2025: टॉप 20 उम्मीदवार
नीचे दी गई तालिका यूपीएससी सीएसई मेन्स परिणाम में शीर्ष 20 उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर दर्शाती है।
|
क्रम संख्या |
रोल नंबर | नाम |
|---|---|---|
|
1 |
0100287 |
झा सामिका सत्येन्द्र |
|
2 |
0100354 |
उपमा जैन |
|
3 |
0100385 |
भावेश जागलान |
|
4 |
0100707 |
रवि |
|
5 |
0100940 |
मोदी नैसर्ग सुनीलकुमार |
|
6 |
0101439 |
राम किशनकुमार लखमनभाई |
|
7 |
0101481 |
पंकज सोनी |
|
8 |
0101856 |
अंशुल यादव |
|
9 |
0102165 |
जीतकुमार नम्हा |
|
10 |
0102234 |
ओम पटेल |
|
11 |
0102373 |
कुलिश जैन |
|
12 |
0102842 |
भट्ट कीर्तन तुषार |
|
13 |
0102856 |
सौरभ |
|
14 |
0103154 |
जोशी पंकज मनुभाई |
|
15 |
0103163 |
पटेल मंथन शशिकांत |
|
16 |
0103205 |
जादव सागर हृषिकेशभाई |
|
17 |
0103322 |
पटेल मिहिरभाई राजेन्द्रभाई |
|
18 |
0103422 |
निकेता |
|
19 |
0103747 |
सोचा पार्थिव रघुभाई |
|
20 |
0104161 |
चौधरी विपुलभाई कर्मनभाई |
UPSC Mains Result 2025: तीन उम्मीदवारों के परिणाम रोके गए
लंबित अदालती मामलों के कारण यूपीएससी ने तीन उम्मीदवारों के परिणाम रोके हैं। साक्षात्कार में उम्मीदवारों को पात्रता, आरक्षण, शैक्षणिक योग्यता, समुदाय, ईडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूबीडी से संबंधित मूल प्रमाणपत्र व दस्तावेज जमा करने होंगे।
जिन्होंने सभी जानकारी पहले ही अपलोड की है, उन्हें भी विवरण की पुष्टि कर लॉगिन करके आवेदन जमा करना होगा। आवेदन पत्र (ओएएफ) में दी गई जानकारी में किसी भी प्रकार के परिवर्तन के अनुरोध पर आयोग द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवार अपने पते या संपर्क विवरण में किसी भी प्रकार के परिवर्तन की सूचना आयोग को ईमेल csm-upsc@nic.in के माध्यम से दें। उम्मीदवार 13 से 27 नवंबर तक वेबसाइट पर लॉगिन विंडो के माध्यम से आवश्यक विवरण जमा कर सकेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल