UPSC CSE 2025: सिविल सेवा अभ्यर्थियों की शिकायतों के बाद यूपीएससी ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में किया बदलाव
Santosh Kumar | February 13, 2025 | 08:56 AM IST | 2 mins read
आवेदकों के लिए सुधार विंडो 19 से 25 फरवरी तक खुली रहेगी। यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 25 मई को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सीएसई प्री परीक्षा के लिए अपने ऑनलाइन आवेदन प्रणाली में कुछ बदलाव किए हैं। उम्मीदवारों ने इसके माध्यम से आवेदन करते समय तकनीकी गड़बड़ियों की शिकायत की थी। आयोग ने हाल ही में प्री परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 18 फरवरी कर दी है। आयोग ने आवेदन भरने के लिए एक बार के पंजीकरण में कुछ प्रविष्टियां "संपादन योग्य" कर दी हैं।
नोटिस में कहा गया है, “सिविल सेवा परीक्षा, 2025 के लिए आवेदन पत्र भरने में उम्मीदवारों द्वारा उठाए गए प्रश्नों/कठिनाइयों को देखते हुए, आयोग ने आवेदन पत्र भरने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) में बदलाव करने का फैसला किया है।”
UPSC CSE 2025: इन विवरणों में बदलाव की अनुमति नहीं
आयोग ने नोटिस में कहा कि उम्मीदवारों को ओटीआर में "नाम (कक्षा 10 के अनुसार)", "जन्म तिथि", "पिता का नाम", "माता का नाम", "मोबाइल नंबर" और "ईमेल आईडी" से संबंधित कॉलम में कोई भी बदलाव करने की अनुमति नहीं है।
यदि किसी अभ्यर्थी ने अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर बदल दिया है, लेकिन उसके पास पंजीकृत ईमेल आईडी है, तो वह मोबाइल नंबर बदलने के लिए आवेदन कर सकता है और इस स्थिति में, पंजीकृत ईमेल आईडी पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
यूपीएससी द्वारा हर साल 3 चरणों - प्री, मेंस और इंटरव्यू - में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसके माध्यम से आईएएस, आईएफएस और आईपीएस अधिकारियों का चयन किया जाता है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 फरवरी शाम 6 बजे तक है।
UPSC CSE Prelims 2025: यूपीएससी सीएसई एग्जाम डेट
इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 फरवरी थी। यदि किसी उम्मीदवार का नाम बदल गया है और उसके मैट्रिकुलेशन या उच्च शैक्षणिक प्रमाण पत्र में दिए गए नाम से मेल नहीं खाता है, तो उम्मीदवार को इस आशय का राजपत्र अधिसूचना प्रस्तुत करना आवश्यक है।
यूपीएससी ने कहा कि जिन उम्मीदवारों के पास एकीकृत मास्टर डिग्री (स्नातक और स्नातकोत्तर) है, वे अपने स्नातक और उच्च योग्यता कॉलम में एक ही कोर्स भर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरणों को ध्यान से देखें।
आवेदन पत्र जमा करने के बाद, अगले दिन से लेकर 7 दिनों के लिए यानी 19 से 25 फरवरी तक आवेदकों के लिए यूपीएससी सीएसई सुधार विंडो खुली रहेगी। यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 25 मई को आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]JEE Mains Result 2025 Live: जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 रिजल्ट, फाइनल आंसर की जल्द, जानें कटऑफ, लेटेस्ट अपडेट
परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर जेईई मेन 2025 स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट 11 फरवरी को जारी किया।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई