UPSC CSE 2024: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड upsc.gov.in पर जल्द होगा जारी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | August 5, 2024 | 02:34 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एग्जाम 2024 में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही सीएसई मुख्य 2024 परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर यूपीएससी सीएसई मेन 2024 एडमिट कार्ड देख सकेंगे।
यूपीएसई सीएसई मेन हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। सिविल सेवा मुख्य एडमिट कार्ड 2024 में कैंडिडेट का नाम, परीक्षा का समय, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा दिशा-निर्देश जैसे अन्य महत्वपूर्ण विवरण प्रदर्शित होंगे।
यूपीएससी सीएसई (मेन) 2024 शेड्यूल के अनुसार, मुख्य परीक्षा 20 सितंबर 2024 को शुरू होगी और पांच दिनों तक चलेगी। यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एग्जाम 2024 उत्तीर्ण करने वाले और विस्तृत आवेदन पत्र (DFA) जमा करने वाले उम्मीदवार ही सिविल सर्विस मेन एग्जाम 2024 में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे।
Also read UPSC CSE Prelims Result 2024: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परिणाम जारी, upsc.gov.in पर करें चेक
बताया गया कि सीएसई मेन एडमिट कार्ड में दिए गए सभी विवरणों को सत्यापित करना होगा। किसी भी तरह की विसंगति मामले में अभ्यर्थियों को तुरंत आयोग को रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा हाल में प्रवेश करने के लिए सीएसई एडमिट कार्ड के साथ वैध आईडी प्रूफ होना अनिवार्य है।
Civil Services Mains Exam 2024: परीक्षा विवरण
यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा में नौ पेपर होते हैं, जिनमें अंग्रेजी और किसी भी भारतीय भाषा में 300-300 अंकों के दो क्वालीफाइंग पेपर शामिल हैं। सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 में पास होने वाले उम्मीदवार ही साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
UPSC CSE Exam 2024: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से यूपीएससी सीएसई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘ई-एडमिट कार्ड’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- यूपीएससी सिविल सेवा मेन्स एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट लॉगिन विंडों में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब, यूपीएससी सीएसई मेन हाल टिकट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल