UPSC Geo-Scientist 2025: यूपीएससी ने जियो साइंटिस्ट परीक्षा के लिए 4 उम्मीदवारों का आवेदन किया रद्द, जानें वजह
Saurabh Pandey | October 9, 2024 | 11:25 AM IST | 2 mins read
उम्मीदवार आवेदन अस्वीकृति के खिलाफ 10 दिन के भीतर साक्ष्य सहित अपील कर सकते हैं। साक्ष्यों को दस्तावेज स्पीड पोस्ट के माध्यम से या केवल उमा मेनन, अवर सचिव, यूपीएससी को उपलब्ध कराना होगा ।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान न करने के कारण चार उम्मीदवारों के आवेदन पत्र को खारिज कर दिया है। आयोग ने ऐसे उम्मीदवारों से 14 अक्टूबर तक अपने आवेदन पत्र की अस्वीकृति के खिलाफ अपील करने को कहा है।
कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा 2025 शुल्क का भुगतान न करने वाले उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है। आयोग ने कहा कि उसे मनीष शर्माटेस्ट, समरजीत बिस्वाल, करणटेस्ट, मोहित सहित यूपीएससी कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट 2025 परीक्षा के चार आवेदकों से 200 रुपये की प्राप्ति के संबंध में बैंक अधिकारियों से पुष्टि नहीं मिली।
यूपीएससी ने एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा कि आयोग के नोटिस संख्या 01/2025-GEOL दिनांक 04/09/2024 में निहित प्रावधानों के अनुसार, इस परीक्षा के लिए इन चार उम्मीदवारों के आवेदन आयोग द्वारा खारिज कर दिए गए हैं। इस संबंध में उम्मीदवारों को जल्द ही ई-मेल भी भेजा जाएगा।
जिन उम्मीदवारों का आवेदन अस्वीकृति किया गया है, वे 10 दिन के भीतर साक्ष्य सहित अपील कर सकते हैं। साक्ष्यों को दस्तावेज स्पीड पोस्ट के माध्यम से या केवल उमा मेनन, अवर सचिव, यूपीएससी को उपलब्ध कराना होगा ।
UPSC Combined Geo-Scientist 2025: दस्तावेज साक्ष्य
- यदि उम्मीदवार ने भारतीय स्टेट बैंक या नामित बैंकों में नकद मोड के माध्यम से शुल्क का भुगतान किया है तो बैंक-पे-इन-स्लिप।
- यदि उम्मीदवार ने डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड या अधिकृत बैंकों के इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से शुल्क का भुगतान किया है तो डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड या बैंक खाता विवरण की एक प्रति।
यूपीएससी ने कहा है कि इस तरह की अस्वीकृति के खिलाफ अपील आयोग के कार्यालय में 14 अक्टूबर 2024 तक प्राप्त होना चाहिए। यदि पात्र हैं, तो वास्तविक शुल्क भुगतान के दस्तावेज प्रमाण प्राप्त होने पर आवेदनों को दोबारा से मान्य किया जाएगा।
UPSC Combined Geo-Scientist 2025: उम्मीदवारों की डिटेल
|
पंजीकरण आईडी
|
उम्मीदवार का नाम |
ट्रांजेक्शन आईडी
|
|---|---|---|
|
12500000945 |
मनीष शर्माटेस्ट |
1545445454545 |
|
12500025916 |
समरजीत बिस्वाल |
2244465678 |
|
12500033419 |
करनटेस्ट |
123456 |
|
12500128821 |
मोहित |
5875983745879 |
अगली खबर
]SSC GD Exam 2025: एसएससी जीडी रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि नजदीक; 39,481 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा तिथि जानें
एसएससी जीडी परीक्षा 2025 तीन चरणों कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) / शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) और चिकित्सा परीक्षा में आयोजित की जाएगी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा