UPSC CMS Registration 2025: यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा पंजीकरण की अंतिम तिथि आज, एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | March 11, 2025 | 09:50 AM IST | 1 min read
सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले कैंडिडेट कल यानी 12 मार्च से यूपीएससी सीएमएस 2025 एप्लीकेशन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकेंगे।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आज यानी 11 मार्च को संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2025 (CMS Exam 2025) के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर यूपीएससी सीएमएस 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, यूपीएससी सीएमएस 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (MBBS) की अंतिम परीक्षा के लिखित और व्यावहारिक सेक्शन में उत्तीर्ण होना चाहिए। शारीरिक/ चिकित्सा मानकों के अनुसार, आवेदक को शारीरिक और चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
यूपीएससी सीएमएस परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण करने वाले अनारक्षित वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 200 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों और सभी महिला आवेदकों को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है। यूपीएससी सीएमएस 2025 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 19 फरवरी में शुरू है।
पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आयोग द्वारा यूपीएससी सीएमएस 2025 करेक्शन विंडो कल यानी 12 मार्च से 18 मार्च तक खुली रहेगी। आयोग ने कहा कि उम्मीदवार नाम (कक्षा 10 के अनुसार), जन्म तिथि, पिता का नाम, माता का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के लिए अपने ओटीआर प्रोफाइल में बदलाव नहीं कर सकते हैं।
यूपीएससी सीएमएस 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 1 अगस्त, 2025 तक 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य सेवाओं के सामान्य ड्यूटी चिकित्सा अधिकारी उप-संवर्ग में चिकित्सा अधिकारियों के लिए ऊपरी आयु सीमा 35 वर्ष है।
यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस 2025 परीक्षा 20 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यूपीएससी सीएमएस एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से दो सप्ताह पहले जारी कर दिया जाएगा। संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2025 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी