Santosh Kumar | June 14, 2025 | 09:24 AM IST | 2 mins read
एनईईटी 2025 परीक्षा 4 मई को 13 भाषाओं में आयोजित की गई। नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए लगभग 20.8 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आज यानी 14 जून 2025 को नीट यूजी 2025 फाइनल आंसर की पीडीएफ जारी कर दी है। नीट यूजी 2025 आंसर की पीडीएफ सभी पेपर कोड (45,46,47,48) के लिए जारी की गई है। नीट 2025 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के जरिए नीट यूजी आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी 2025 रिजल्ट से पहले फाइनल आंसर की की घोषणा कर दी है। नीट यूजी प्रोविजनल आंसर की 2025 3 जून को जारी की गई थी, जिसके बाद आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 5 जून थी।
एनईईटी 2025 परीक्षा 4 मई को 13 भाषाओं में आयोजित की गई। नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए लगभग 20.8 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। नीट यूजी परीक्षा देश भर में 5453 केंद्रों और विदेश में 14 केंद्रों पर आयोजित की गई।
एनटीए ने प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद नीट 2025 फाइनल आंसर की भी जारी की है। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे, गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा और बिना प्रयास किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
नीट फाइनल आंसर की के अनुसार, बुकलेट 45 में प्रश्न संख्या 40 और 63, बुकलेट 46 में प्रश्न संख्या 14 और 56, बुकलेट 47 में प्रश्न संख्या 20 और 58, तथा बुकलेट 48 में प्रश्न संख्या 15 और 51 के लिए एक से अधिक सही उत्तर स्वीकार किए गए हैं।
फाइनल आंसर की के बाद अब नीट यूजी रिजल्ट किसी भी समय घोषित किया जा सकता है। नीट यूजी 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से नीट यूजी 2025 फाइनल आंसर की की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-