Trusted Source Image

RPSC RAS Mains Admit Card 2025: राजस्थान आरएएस मेन्स एडमिट कार्ड जारी, 17 और 18 जून को होगी परीक्षा

Abhay Pratap Singh | June 14, 2025 | 11:44 AM IST | 2 mins read

राजस्थान आरएएस प्रीलिम्स 2024 एग्जाम में सफल कैंडिडेट ही आरपीएससी आरएएस मेन्स 2024 एग्जाम में उपस्थित हो सकते हैं।

आरपीएससी आरएएस मेन्स एडमिट कार्ड लिंक rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरपीएससी आरएएस मेन्स एडमिट कार्ड लिंक rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आज यानी 14 जून को राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा, 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर राजस्थान आरएएस मेन्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

आरपीएससी आरएएस मेन्स 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। आरपीएससी आरएएस मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। राजस्थान आरएएस प्रीलिम्स 2024 एग्जाम में सफल कैंडिडेट ही आरपीएससी आरएएस मेन्स 2024 एग्जाम में उपस्थित हो सकते हैं।

आरपीएससी आरएएस मेन्स एग्जाम 2024 का आयोजन 17 और 18 जून को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को आरएएस एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना होगा। स्पष्ट मूल फोटो पहचान पत्र के अभाव में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Also readRAS Mains 2024 Exam City Slip: आरपीएससी आरएएस मेंस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

अभ्यर्थियों को आरपीएससी आरएएस मुख्य परीक्षा 2024 शुरू होने से 60 मिनट यानी 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए। राजस्थान आरएएस मेन्स एडमिट कार्ड 2025 एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर लॉगिन करके तथा सिटीजन एप्स (G2C) में उपलब्ध भर्ती पोर्टल लिंक का चयन करके भी डाउनलोड कर सकते हैं।

आरपीएससी आरएएस परीक्षा के माध्यम से राजस्थान में कुल 733 पदों को भरा जाएगा, जिसमें राज्य सेवा के 346 पद और अधीनस्थ सेवा के 387 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आरपीएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

RPSC RAS Admit Card 2025 Official Website: कैसे डाउनलोड करें?

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके कैंडिडेट आरपीएससी आरएएस मेन्स 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications