राउंड 1 के लिए रिपोर्टिंग विंडो आज शाम 5 बजे से ओपन रहेगी। सीट सुरक्षित करने के लिए अभ्यर्थियों को 18 जून तक फीस जमा करनी होगी।
Santosh Kumar | June 14, 2025 | 10:32 AM IST
नई दिल्ली: जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) ने जोसा काउंसलिंग 2025 राउंड 1 के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जोसा काउंसलिंग 2025 में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपने जेईई मेन या एडवांस्ड लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं। जोसा काउंसलिंग आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य सरकारी तकनीकी संस्थानों में बीटेक प्रवेश के लिए कराई जाती है।
राउंड 1 सीट आवंटन की घोषणा के बाद, अब जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की गई है, उन्हें अनिवार्य ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी। राउंड 1 के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग विंडो आज शाम 5 बजे से ओपन रहेगी।
अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए अभ्यर्थियों को 18 जून शाम 5 बजे तक शुल्क का भुगतान करना होगा, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे तथा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। ऐसा न करने पर उनकी सीट रद्द की जा सकती है।
फीस जमा करने में यदि कोई परेशानी होती है तो जोसा ने समाधान के लिए 19 जून 2025 विशेष तिथि निर्धारित की है। वहीं, दस्तावेज सत्यापन के दौरान यदि कोई प्रश्न पूछा जाता है तो उसका उत्तर 20 जून 2025 तक देना जरूरी है।
अगर उम्मीदवार अपनी सीट से संतुष्ट हैं, तो वे “फ्रीज” विकल्प चुन सकते हैं। अन्यथा, वे “फ्लोट” चुनकर बेहतर विकल्प की उम्मीदों को जीवित रख सकते हैं। प्राधिकरण द्वारा जोसा काउंसलिंग के कुल छह राउंड आयोजित किए जाएंगे।
उम्मीदवार जोसा काउंसलिंग 2025 राउंड 2 का शेड्यूल नीचे तालिका में देख सकते हैं-
डेट | इवेंट |
---|---|
21 जून 2025 | राउंड 2 की सीट आवंटन शाम 5 बजे |
21 जून 2025 | ऑनलाइन रिपोर्टिंग, फीस जमा, दस्तावेज अपलोड और जवाब देना – शाम 5 बजे तक |
25 जून 2025 | क्वेरी भेजने की अंतिम तिथि (यदि जरूरी हो) |
25 जून 2025 | राउंड 2 के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि – शाम 5 बजे तक |
26 जून 2025 | समय से पहले भुगतान करने वालों की फीस समस्याओं का समाधान – शाम 5 बजे तक |
27 जून 2025 | राउंड 2 से जुड़ी क्वेरी का जवाब देने की अंतिम तिथि – शाम 5 बजे तक |
22 जून 2025 | सीट वापसी या प्रक्रिया से बाहर निकलने की शुरुआत – सुबह 10 बजे |
26 जून 2025 | सीट वापसी या बाहर निकलने की अंतिम तिथि – शाम 5 बजे तक |
27 जून 2025 | सीट वापसी से जुड़ी क्वेरी का जवाब देने की अंतिम तिथि – शाम 5 बजे तक |