UPSC CDS II Final Result 2023: यूपीएससी सीडीएस II फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, ऐसे करें चेक
Saurabh Pandey | April 23, 2024 | 01:36 PM IST | 1 min read
भारतीय सैन्य संस्थानों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में 349 रिक्तियों में प्रवेश के लिए यूपीएससी सीडीएस II परीक्षा 2023 3 सितंबर, 2023 को आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा 2 (यूपीएससी सीडीएस 2) का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार यूपीएससी सीडीएस (II) 2023 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएससी की तरफ से जारी परिणाम के अनुसार, सितंबर 2023 में आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (II) और प्रवेश के लिए रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित एसएसबी साक्षात्कार के परिणामों के आधार पर कुल 197 उम्मीदवारों को भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून का 157वां (डीई) पाठ्यक्रम; भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला, केरल और वायु सेना अकादमी, हैदराबाद (प्री-फ्लाइंग) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के लिए योग्य घोषित किया गया है।
यूपीएससी सीडीएस 2 का फाइनल रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upsc.gov.in/ पर उपलब्ध है। लिखित परीक्षा और अंतिम राउंड दोनों के लिए सीडीएस 2 अंक और कटऑफ जल्द ही यूपीएससी की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
प्रतिष्ठित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), वायु सेना अकादमी और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा- साक्षात्कार- चिकित्सा परीक्षा पर आधारित है।
Also read UGC NET June 2024: यूजीसी नेट जून पंजीकरण ugcnet.nta.ac.in पर शुरू, 10 मई लास्ट डेट
Upsc cds 2 results pdf download रिजल्ट डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर यूपीएससी सीडीएस II फाइनल रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी।
- अब उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर चेक करना होगा।
- इसके बाद पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’