UPSC CDS 2 Final Result 2024: यूपीएससी सीडीएस 2 फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, 574 कैंडिडेट चयनित
Abhay Pratap Singh | May 23, 2025 | 05:51 PM IST | 2 mins read
कंबाइंड डिफेंस सर्विस 2 फाइनल रिजल्ट 2024 पीडीएफ में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर की जांच कर सकते हैं।
नई दिल्ली: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने आज यानी 23 मई को संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (2), 2024 (ओटीए) के लिए फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर यूपीएससी सीडीएस 2 फाइनल रिजल्ट 2024 जांच सकते हैं। सीडीएस एग्जाम 2 अंतिम परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है।
CDS Exam: Sample Papers | Preparation Tips | Complete Guide
कंबाइंड डिफेंस सर्विस 2 फाइनल रिजल्ट 2024 पीडीएफ में ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) के तहत चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर जैसे विवरणों की जांच कर सकते हैं। चयन सूची में कुल 574 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने सीडीएस परीक्षा (2), 2024 और सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित साक्षात्कारों के परिणामों के आधार पर अर्हता प्राप्त की है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई, 122वें शॉर्ट सर्विस कमीशन कोर्स (एनटी) (यूपीएससी) (पुरुषों के लिए) और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA), चेन्नई, 36वें शॉर्ट सर्विस कमीशन महिला (गैर-तकनीकी) (यूपीएससी) कोर्स अक्टूबर, 2025 में शुरू होगा।”
आगे कहा गया कि, “122वां शॉर्ट सर्विस कमीशन कोर्स (गैर-तकनीकी) (यूपीएससी) (पुरुषों के लिए) की सूची में उन उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं, जिन्हें पहले इसी परीक्षा के परिणाम के आधार पर भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून; भारतीय नौसेना अकादमी, एझीमाला, केरल तथा वायुसेना अकादमी, हैदराबाद (प्री-फ्लाइंग) प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अनुशंसित किया गया था।”
उपलब्ध रिक्तियां -
-
122वां शॉर्ट सर्विस कमीशन कोर्स (गैर-तकनीकी) (यूपीएससी) – पुरुषों के लिए
कुल पद: 276 -
36वां शॉर्ट सर्विस कमीशन कोर्स (गैर-तकनीकी) (यूपीएससी) – महिलाओं के लिए
कुल पद: 19
उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in के माध्यम से अपने परिणाम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यूपीएससी सीडीएस 2 अंतिम परिणाम 2024 घोषित होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर उम्मीदवारों के अंक यूपीएससी की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। ये अंक वेबसाइट पर 30 दिनों की अवधि तक उपलब्ध रहेंगे।
अभ्यर्थी अपनी परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच 011-23385271, 011-23381125 और 011-23098543 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
UPSC CDS 2 Result 2024 PDF Download: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीएससी सीडीएस 2 फाइनल रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर विजिट करें।
- व्हाट्स न्यू में ‘Final Result: Combined Defence Services Examination (II), 2024 (OTA)’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद, ‘Combined Defence Services Examination (II), 2024 (OTA)’ पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ ओपन होगी जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर की जांच कर सकते हैं।
अगली खबर
]DU EC Meeting 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय ईसी की 1275वीं बैठक हुई; एनईपी 2020 में 4 साल का होगा यूजी कोर्स
डीयू के चिकित्सा विज्ञान संकाय के अंतर्गत आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर), दिल्ली कैंट में एक नया कोर्स, बीएससी (न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजी) इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू किया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी