UPSC CDS 2 2025 Question Paper: यूपीएससी सीडीएस 2 प्रश्न पत्र upsc.gov.in पर जारी, अंकन योजना जानें
Abhay Pratap Singh | September 16, 2025 | 02:13 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा 2025 का क्वेश्चन पेपर अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और प्रारंभिक गणित विषय के लिए जारी किया गया है।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विस 2 परीक्षा 2025 (CDS 2 Exam 2025) के लिए सभी विषयों के प्रश्नपत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर यूपीएससी सीडीएस 2 2025 क्वेश्चन पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा 2025 का प्रश्न पत्र अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और प्रारंभिक गणित के लिए पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। यूपीएससी सीडीएस 2 एग्जाम 2025 14 सितंबर को तीन पालियों में दो-दो घंटे की अवधि में आयोजित की गई थी।
यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा का प्रत्येक पेपर कुल 100 अंकों का था। अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान के प्रश्नपत्रों में 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्न थे, जबकि प्रारंभिक गणित के केवल 100 प्रश्न थे। यूपीएससी सीडीएस 2 2025 लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कैंडिडेट को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। यूपीएससी सीडीएस 2 2025 परीक्षा के माध्यम से कुल 453 पदों को भरा जाएगा।
UPSC CDS 2 Marking Scheme 2025: अंकन योजना
यूपीएससी सीडीएस 2 मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निर्धारित अंकों का एक-तिहाई (1/3) अंक काटा जाएगा। यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक उत्तर देता है, तो उसे गलत उत्तर माना जाएगा। उम्मीदवार द्वारा यदि किसी प्रश्न का कोई उत्तर नहीं दिया जाता है, तो उस प्रश्न के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर यूपीएससी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
CDS 2 Question Paper 2025: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीडीएस 2 प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘एग्जामिनेशन’ के भीतर ‘एक्टिव एग्जामिनेशन’ पर क्लिक करें।
- अब, कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जाम 2, 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, पेज स्क्रॉल करें और सीडीएस 2 क्वेश्चन पेपर डाउनलोड करें।
अगली खबर
]JPSC JET 2025 Exam: झारखंड पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू, लास्ट डेट 6 अक्टूबर, जानें एग्जाम पैटर्न
आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in के माध्यम से जेपीएससी जेईटी 2025 के लिए आवेदन कर सकेंगे। जेपीएससी जेईटी 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन