Trusted Source Image

UPSC Recruitment 2025: यूपीएससी में मेडिकल ऑफिसर सहित 213 पदों पर भर्ती, upsconline.gov.in से करें आवेदन

Saurabh Pandey | September 13, 2025 | 01:02 PM IST | 1 min read

यूपीएससी की इन रिक्तियों के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की जांच कर सकते हैं।

Back

UPSC CSE Preparation Strategy and Best Books

UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.

Download EBook
यूपीएससी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है। (आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीएससी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मेडिकल ऑफिसर, लेक्चरर और अन्य पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 2 अक्टूबर, 2025 है।

यूपीएससी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

उम्‍मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन में अपना सही और सक्रिय ई-मेल आईडी भरें, क्‍योंकि आयोग द्वारा सभी पत्र-व्‍यवहार केवल ई-मेल के माध्‍यम से ही किए जाएंगे।

यूपीएससी की इन रिक्तियों के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की जांच कर सकते हैं।

UPSC Recruitment 2025: आवेदन शुल्क

यूपीएससी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी श्रेणियों के लिए उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। महिला/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/बेंचमार्क विकलांगता वाले उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान एसबीआई की किसी भी शाखा में नकद जमा करके, किसी भी बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीज़ा/मास्टर/रुपे/क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई भुगतान के माध्यम से किया जा सकता है।

UPSC Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या

यूपीएससी की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत संगठन में 213 पदों को भरा जाएगा। रिक्तियों की संख्या नाचे देख सकते हैं-

  1. अतिरिक्त सरकारी अधिवक्ता - 5 पद
  2. अतिरिक्त विधि सलाहकार - 18 पद
  3. सहायक सरकारी अधिवक्ता - 1 पद
  4. उप सरकारी अधिवक्ता - 2 पद
  5. उप विधि सलाहकार - 12 पद
  6. व्याख्याता (उर्दू) - 15 पद
  7. चिकित्सा अधिकारी - 125 पद
  8. लेखा अधिकारी - 32 पद
  9. सहायक निदेशक - 3 पद

Also read MPPSC SSE Result 2024: एमपीपीएससी एसएसई फाइनल रिजल्ट mppsc.mp.gov.in पर जारी, टॉप 13 में 5 महिलाएं

UPSC Recruitment 2025: श्रेणीवार न्यूनतम अंक

  • यूआर/ईडब्ल्यूएस - 50 अंक
  • ओबीसी - 45 अंक
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी - 40 अंक
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications