UPSC CDS 1 Exam 2025: यूपीएससी सीडीएस 1 परीक्षा तिथि जारी, शिफ्ट टाइमिंग्स, एडमिट कार्ड डेट जानें
Saurabh Pandey | March 28, 2025 | 11:46 AM IST | 2 mins read
यूपीएससी सीडीएस 1 परीक्षा के सभी विषयों के प्रश्नपत्रों में केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। सामान्य ज्ञान और प्रारंभिक गणित के प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी में दो भाषों में तैयार किए जाएंगे।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) 1 परीक्षा 2025 का कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर घोषित कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार परीक्षा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
यूपीएससी सीडीएस 1 परीक्षा 13 अप्रैल, 2025 को तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), वायु सेना अकादमी (AFA), भारतीय नौसेना अकादमी (INA) और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) जैसी प्रतिष्ठित रक्षा अकादमियों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवार पेन-एंड-पेपर मोड में ऑफलाइन परीक्षा देंगे।
UPSC CDS 1 Exam 2025 Schedule: शिफ्ट टाइमिंग्स
यूपीएससी सीडीएस 1 परीक्षा की पहली पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होगी, जिसके दौरान अभ्यर्थी अंग्रेजी का पेपर देंगे। दूसरी पाली में दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। तीसरी पाली में शाम 4 बजे से 6 बजे तक प्रारंभिक गणित की परीक्षा होगी।
UPSC CDS 1 Exam 2025 Schedule: परीक्षा पैटर्न
भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी और वायु सेना अकादमी में प्रवेश पाने के इच्छुक लोगों को तीनों पेपर देने होते हैं, जबकि अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में प्रवेश के लिए केवल अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान के पेपर देने होते हैं।
UPSC CDS 1 Exam 2025: यूपीएससी सीडीएस 1 ई-एडमिट कार्ड
यूपीएससी सीडीएस 1 ई-एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा से पहले सप्ताह के अंतिम कार्य दिवस पर उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार अपने पंजीकरण विवरण का उपयोग करके इसे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
UPSC CDS 1 Exam 2025: एडमिट कार्ड डिटेल
यूपीएससी सीडीएस 1 2025 एडमिट कार्ड पर रोल नंबर, आवेदन संख्या, उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, लिंग, फोटो की स्कैन की गई इमेज, उम्मीदवार के हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र, श्रेणी, परीक्षा की तिथि और समय, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा के दिन निर्देश आदि होगा।
UPSC CDS 1 Exam 2025 Schedule: रिक्तियों की संख्या
यूपीएससी सीडीएस भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी, वायु सेना अकादमी और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। इस वर्ष, यह परीक्षा 457 रिक्तियों के लिए आयोजित की जा रही है।
UPSC CDS 1 2025: चयन प्रक्रिया
यूपीएससी सीडीएस 1 2025 की चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होंगे-
- लिखित परीक्षा
- एसएसबी साक्षात्कार
UPSC CDS 1 Exam 2025 Schedule: प्रश्नपत्र की भाषा
यूपीएससी सीडीएस 1 परीक्षा के सभी विषयों के प्रश्नपत्रों में केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। सामान्य ज्ञान और प्रारंभिक गणित के प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी में दो भाषों में तैयार किए जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल