Saurabh Pandey | September 19, 2025 | 06:13 PM IST | 1 min read
आरआरबी ने 5 जून से 24 जून, 2025 तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। इसमें 100 प्रश्न थे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का था।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने एनटीपीसी स्नातक स्तरीय परीक्षा परिणाम 2025 जारी कर दिया है। आरआरबी एनटीपीसी स्नातक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपने अंक देख सकते हैं।
आरआरबी ने परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों के रोल नंबर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दिया है। उममीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर इसे चेक कर सकते हैं।
आरआरबी ने परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए कैटेगरीवाइज कटऑफ भी जारी कर दिया है, जिसे उम्मीदवार नीचे देख सकते हैं-
श्रेणी | अनारक्षित | एससी | एसटी | ओबीसी | ईडब्ल्यूएस | ईएसएम |
---|---|---|---|---|---|---|
83.01067 | 74.11194 | 76.17252 | 80.90384 | 77.14658 | 60.11491 | |
80.67834 | 73.39221 | 78.50742 | 77.50481 | — | 57.70913 | |
74.37857 | 66.76274 | 67.16509 | 73.28327 | 70.20359 | 41.15979 | |
77.70814 | 67.97074 | 72.92899 | 74.64256 | 74.29447 | 43.10205 |
Also read UPPSC AE Mains Admit Card 2025: यूपीपीएससी एई मेन्स एडमिट कार्ड जारी, 28 - 29 सितंबर को परीक्षा
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल दूसरे चरण की सीबीटी परीक्षा अक्टूबर 2025 के तीसरे सप्ताह में संभावित रुप से निर्धारित है। इन सभी अभ्यार्थियों को आरआबी की आधिकारिक वेबसाइट / एसएमएस / ई-मेल के माध्यम से दूसरे चरण की सीबीटी परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले अपने परीक्षा शहर की सूचना डाउनलोड करने की सलाह दी जाएगी। ई-कॉल लेटर सीबीटी तिथि से 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।