DUSU Election 2025 Live: डूसू चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी के आर्यन मान जीते, उपाध्यक्ष राहुल झांसला

Abhay Pratap Singh | September 19, 2025 | 11:00 PM IST | 5 mins read

DUSU इलेक्शन में एबीवीपी ने आर्यन मान, एनएसयूआई ने जोसलिन नंदिता चौधरी और एसएफआई-आइसा ने अंजलि को अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया।

डूसू चुनाव 2025 में 39.45% मतदान दर्ज किया गया था। (स्त्रोत-करियर्स360)
डूसू चुनाव 2025 में 39.45% मतदान दर्ज किया गया था। (स्त्रोत-करियर्स360)

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (DUSU Election) 2025 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। एबीवीपी के उम्मीदवार आर्यनमान को अध्यक्ष चुना गया है। जबकि एनएसयूआई के राहुल झांसला उपाध्यक्ष पर चुनाव जीतने में सफल रहे। एबीवीपी के 4 में से तीन उम्मीदवार चुनाव जीतकर आए हैं।

डूसू चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव सहित चार पदों के लिए कुल 21 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे।

डूसू इलेक्शन 2025 के लिए 18 सितंबर को दो चरणों में मतदान किया गया था, जिसमें लगभग 2.8 लाख छात्रों ने वोट डाले थे। डूसू चुनाव में शाम 5:00 बजे तक 39.45% मतदान दर्ज किया गया था।

DUSU इलेक्शन में एबीवीपी ने आर्यन मान, एनएसयूआई ने जोसलिन नंदिता चौधरी और एसएफआई-आइसा ने अंजलि को अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया। बीस वर्षों में पहली बार, 2025 के डूसू चुनाव में अध्यक्ष पद की दौड़ में महिला उम्मीदवार शामिल हैं, जो समावेशिता और लैंगिक समानता को दर्शाता है।

Also readडूसू चुनाव को लेकर गाइडलाइंस जारी; बैलेट पेपर और ईवीएम से मतदान, राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होगा बर्दाश्त

दिल्ली यूनिवर्सिटी के 52 कॉलेजों में लगभग 700 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) और 155 मतदान केंद्र बनाए गए थे। पहले चरण का मतदान सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला, जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव का दूसरा चरण दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक चला।

सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कई आलोचनाओं और दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद इस वर्ष सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे, जिसमें क्षतिग्रस्त सार्वजनिक संपत्तियों को साफ करने के बाद ही मतगणना की अनुमति दी गई थी। साथ ही, 600 से अधिक पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए थे।

डीयू चुनाव परिणाम 2025 की मतगणना आज त्रिकोणीय मुकाबले के बीच शुरू है, क्योंकि इस साल महिला उम्मीदवारों ने वापसी की है। डूसू चुनाव 2025 का मुख्य अधिकारी राज किशोर शर्मा को बनाया गया है। बता दें, 2008-09 में एबीवीपी की नूपुर शर्मा डूसू अध्यक्ष पद पर आसीन होने वाली आखिरी महिला थीं।

डूसू चुनाव 2025 की मतगणना नॉर्थ कैंपस के यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित मल्टीपर्पज हॉल में संपन्न हो गई है। DUSU इलेक्शन 2025 के नतीजे जारी कर दिए गए हैं।

September 19, 2025 | 11:00 PM IST

DUSU Election Result: डूसू टीम पूरी लगन से काम करेगी

एबीवीपी की दीपिका ने संयुक्त सचिव पद भी हासिल किया है। मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि इस वर्ष एबीवीपी की डूसू टीम पूरी लगन से काम करेगी।

September 19, 2025 | 10:07 PM IST

DUSU Election Result: सभी छात्रों को धन्यवाद दिया

एबीवीपी के आर्यन मान ने डूसू चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि मुझे अध्यक्ष चुनने के लिए मैं दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी छात्रों का धन्यवाद करना चाहता हूं। साथ ही, मैं यह भी बताना चाहता हूं कि इस बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने चार में से तीन पदों पर जीत हासिल की है।

September 19, 2025 | 08:05 PM IST

DU Election Result 2025: संयुक्त सचिव पद के किसे कितना मत मिला

संयुक्त सचिव पद के लिए कुल 59919 मत प्राप्त हुए थे जिनमें से अभिषेक कुमार को कुल 8425, अक्षिता  को 3397, अमीलिया अन्न वर्गेश को 1578, दीपिका झा को 21825 और लवकुश भड़ाना 17380 तथा नोटा को 7314 मत प्राप्त हुए।

September 19, 2025 | 06:41 PM IST

DU Election Result 2025: सचिव पद के किसे कितना मत मिला

वहीं सचिव पद पर कुल 59863 मत प्राप्त हुए थे, जिनमें से अभिनंदना प्रत्याशी को 9535, कबीर को 16117, कुणाल चौधरी को 23779 और मोहित को कुल 3067 मत प्राप्त हुए। 7365 विद्यार्थियों से सचिव पद पर नोटा को मतदान किया।

September 19, 2025 | 05:54 PM IST

DU Election Result 2025: उपाध्यक्ष पद के किसे कितना मत मिला

उपाध्यक्ष पद के लिए प्राप्त कुल 59869 मतों का विस्तृत विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि गोविंद तंवर को कुल 20547, राहुल झांसला को 29339 और सोहन कुमार को 4163 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद के लिए नोटा को 5820 मत दिए गए।

September 19, 2025 | 04:49 PM IST

DU Election Result 2025: अध्यक्ष पद के लिए किसे कितना मत मिला?

मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. राज किशोर शर्मा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष के लिए प्राप्त कुल 59882 मतों में से अंजलि को कुल 5385, अनुज कुमार को 1028, आर्यन मान को 28,841, दिव्यांशु सिंह यादव को 1513, जोसलीन नंदिता चौधरी को 12,645, राहुल कुमार को 724, उमांशी को 5522, योगेश मीना को 514 और अभिषेक कुमार 535 मत प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 3175 विद्यार्थियों ने नोटा को चुना।

September 19, 2025 | 04:12 PM IST

DUSU Election 2025: आर्यन मान बने डूसू अध्यक्ष

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव की मतगणना शुक्रवार को संपन्न हो गई। एक दिन पहले विश्वविद्यालय भर के छात्रों ने कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान किया था। आरएसएस से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के आर्यन मान ने कांग्रेस समर्थित राष्ट्रीय छात्र संघ (NSU) की जॉसलीन नंदिता चौधरी को हराकर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है।


September 19, 2025 | 03:55 PM IST

DUSU Election Results 2025 Live: एनएसयूआई के राहुल झांसला ने उपाध्यक्ष पद हासिल किया

एनएसयूआई के राहुल झांसला 29,339 वोटों के साथ उपाध्यक्ष चुने गए हैं। एबीवीपी उम्मीदवार गोविंद तंवर को 20,547 वोट मिले, जबकि एसएफआई-आइसा के सोहन को 4,163 वोट मिले।

September 19, 2025 | 03:49 PM IST

DUSU Election Results 2025 Live: डूसू चुनाव के फाइनल परिणाम

अध्यक्ष पद के लिए -

  • एबीवीपी: आर्यन 28841
  • एनएसयूआई: जोशलिन 12645

उपाध्यक्ष पद के लिए -

  • एनएसयूआई: राहुल 29339
  • एबीवीपी: गोविंद 20547

सचिव -

  • एबीवीपी: कुणाल 23779
  • एनएसयूआई:कबीर 16117

संयुक्त सचिव पद के लिए -

  • एबीवीपी:दीपिका 21825
  • एनएसयूआई: लवकेश 17380

September 19, 2025 | 03:17 PM IST

DUSU Election Results 2025 Live: एबीवीपी ने 3 पदों पर जीत हासिल की

एबीवीपी ने डूसू चुनाव 2025 में तीन प्रमुख पदों पर जीत हासिल की है। एनएसयूआई को उपाध्यक्ष पद मिला है।

September 19, 2025 | 02:48 PM IST

DUSU Election 2025 Result: उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई आगे

  • अध्यक्ष - जोशलिन नंदिता चौधरी 5,294
  • उपाध्यक्ष - राहुल झांसला 11,606
  • सचिव - कबीर 6,727
  • संयुक्त सचिव - लवकुश भड़ाना 7,055

September 19, 2025 | 02:19 PM IST

DUSU Election Result 2025: अध्यक्ष पद पर एबीवीपी आगे

सूत्रों के अनुसार, डूसू चुनाव 2025 के लिए 8 चरणों में हुए कुल मत इस प्रकार हैं:

  • अध्यक्ष - आर्यन मान 10,362
  • उपाध्यक्ष - गोविंद तंवर 7,643
  • सचिव - कुणाल चौधरी 8,353
  • संयुक्त सचिव - दीपिका झा 8,009

September 19, 2025 | 01:45 PM IST

DUSU Election Result 2025: डीयू के उत्तरी परिसर में सुरक्षा

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के 2025 के चुनावों की मतगणना के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

September 19, 2025 | 01:45 PM IST

DUSU Election Results 2025 Live: डूसू चुनाव 2025 मतगणना

डूसू चुनाव 2025 में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद के लिए कुल 21 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से 9 उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए, जबकि शेष 12 उम्मीदवार अन्य तीन पदों के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

September 19, 2025 | 01:23 PM IST

DUSU Election Results 2025 Live: डूसू चुनाव 2025 मतगणना

आधिकारिक आंकड़ोंं के अनुसार, अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के आर्यन मान लगातार बढ़त बनाए हुए हैं:

अध्यक्ष पद -

  • आर्यन मान, ABVP- 16,223 वोट
  • जोसलिन चौधरी, एनएसयूआई- 7,721 वोट

उपाध्यक्ष पद -

  • राहुल झांसला, एनएसयूआई- 17,240 वोट
  • गोविंद तंवर, एबीवीपी- 12,392 वोट

सचिव पद -

  • कुणाल चौधरी, ABVP- 13,983 वोट
  • कबीर, एनएसयूआई- 9684 वोट

संयुक्त सचिव पद -

  • दीपिका झा, ABVP- 12,314 वोट
  • लवकुश भड़ाना, एनएसयूआई- 11,275 वोट

September 19, 2025 | 01:02 PM IST

DUSU Election Results 2025 Live: 2024 में 7 साल बाद एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीता था

पिछले साल डूसू चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने 7 वर्ष बाद अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर कब्जा जमाया था।

September 19, 2025 | 12:48 PM IST

DUSU Election Results 2025 Live: उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई आगे

डूसू चुनाव परिणाम 2025 में उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के राहुल झांसला आगे हैं:

  • राहुल झांसला (एनएसयूआई) - 11,606 वोट
  • गोविंद तंवर (एबीवीपी) - 7,643 वोट

September 19, 2025 | 12:36 PM IST

DUSU Election Results 2025 Live: आर्यन मान 9000 से अधिक वोटों से आगे

सातवें राउंड की मतगणना के बाद डूसू चुनाव 2025 में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के आर्यन मान 9,125 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि एनएसयूआई की जोसलिन नंदिता चौधरी 4,347 वोटों के साथ पीछे चल रही हैं।

September 19, 2025 | 12:13 PM IST

DUSU Election Results 2025 Live: डूसू चुनाव 2025 की मतगणना जारी

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, डूसू अध्यक्ष ने कहा, “अभी तक केवल तीन राउंड की मतगणना हुई है, कुल 18 राउंड हो चुके हैं। अभी तक, उपाध्यक्ष पद पर हम काफ़ी अंतर से आगे चल रहे हैं और संयुक्त सचिव पद पर भी।  अध्यक्ष पद पर अंतर ज़्यादा है, लेकिन आने वाले राउंड में यह अंतर कम हो जाएगा। छात्रों का जो भी जनादेश होगा, हम उसे स्वीकार करेंगे।”

September 19, 2025 | 11:38 AM IST

result of dusu election: एबीपीपी के आर्यन मान आगे

डूसू चुनाव के राउंड 2 मतगणना में एबीपीपी के आर्यन मान आगे चल रहे हैं:

  • आर्यन मान (एबीपीपी) - 3,222
  • जोसलीन नंदिता चौधरी (एनएसयूआई) - 1,242

September 19, 2025 | 11:17 AM IST

dusu election live: अध्यक्ष पद पर कौन आगे?

डूसू इलेग्शन 2025 मतगणना के आंकड़ों के अनुसार, एबीवीपी के आर्यन मान अध्यक्ष पद पर आगे चल रहे हैं।

  • आर्यन मान (एबीवीपी) - 1,696 वोट
  • जोसलीन नंदिता चौधरी (एनएसयूआई) -714 वोट

September 19, 2025 | 11:08 AM IST

DUSU Election Results 2025 Live: भगत सिंह कॉलेज

डूसू चुनाव न्यूज़ - डूसू चुनाव 2025 के लिए भगत सिंह कॉलेज का रिजल्ट आ गया है।

September 19, 2025 | 10:59 AM IST

dusu election counting: डूसू चुनाव में 39% मतदान

डूसू चुनाव 2025 में 1.53 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से 60,272 छात्रों ने मतदान किया, जिससे इस वर्ष मतदान प्रतिशत 39.36% हो गया। यह आंकड़ा 2024 के 35.2% से थोड़ा अधिक है, लेकिन 2023 में दर्ज 42% से कम है।

September 19, 2025 | 10:39 AM IST

dusu election result kab aayega: दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के नतीजे आज घोषित होने हैं, इसलिए परिसर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। डीयू छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए कल मतदान हुआ था।

September 19, 2025 | 10:24 AM IST

dusu election result time: डूसू चुनाव मतगणना जारी

डीयू छात्र संघ चुनाव की मतगणना जारी है। एबीवीपी और एनएसयूआई दोनों ही पार्टियों ने पिछले कुछ वर्षों में डूसू चुनावों में अपना दबदबा बनाए रखा है।

September 19, 2025 | 10:11 AM IST

DUSU Election Results 2025 Live: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव 2025 चार पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के लिए कराया गया।

September 19, 2025 | 10:01 AM IST

DUSU Election Results 2025 Live: डीयू चुनाव 2025 के नतीजे 20 राउंड के बाद

पीटीआई ने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, “दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है; परिणाम 20 राउंड के बाद घोषित किए जाएंगे।”

September 19, 2025 | 09:46 AM IST

DUSU Election Results 2025 Live: डीयू चुनाव परिणाम 2025

एनएसयूआई की जोसलिन नंदिता चौधरी और एसएफआई-आइसा की अंजलि, एबीवीपी के आर्यन मान के साथ, लगभग दो दशकों के बाद अध्यक्ष पद के लिए महिलाओं के चुनाव लड़ने के त्रिकोणीय मुकाबले में सबसे आगे हैं।

September 19, 2025 | 09:32 AM IST

DUSU Election Results 2025 Live: एसएफआई-आइसा गठबंधन

एसएफआई-आइसा गठबंधन ने इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय की छात्रा अंजलि को नामांकित किया, जिन्होंने लैंगिक संवेदनशीलता, फीस वृद्धि और शिकायत निवारण तंत्र की बहाली के मुद्दों पर अभियान चलाया था।

September 19, 2025 | 09:01 AM IST

DUSU Election Results 2025 Live: एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच झड़प

एनएसयूआई और एबीवीपी में झड़प के बीच 18 सितंबर को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ।

September 19, 2025 | 08:41 AM IST

DUSU Election Results 2025 Live: डूसू चुनाव के नतीजे आज

करियर360 को पता चला कि छात्रों को वोट के बदले पिज्जा, मोमोज और मूवी टिकट समेत कई अन्य चीजें देने का वादा किया गया था।

September 19, 2025 | 08:40 AM IST

DUSU Election Results 2025 Live: डूसू चुनाव 2025 में मतदान

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल कुल 1,55,000 वोट पड़े। 43 मतदान केंद्रों से ईवीएम मशीनें आ चुकी हैं और इन मतदान केंद्रों पर कुल 1,33,412 वोट पड़े, जिनमें से 52,635 वोट दर्ज किए गए।

September 19, 2025 | 08:40 AM IST

DUSU Election Results 2025 Live: डूसू इलेक्शन रिजल्ट आज

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन 2025 का चुनाव कुल 4 पदों के लिए कराया जा रहा है, जिसके नतीजे आज घोषित किए जाएंगे।

[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications