UPSC CAPF 2025: यूपीएससी सीएपीएफ एप्लीकेशन करेक्शन का कल अंतिम दिन, जानें प्रोसेस, एग्जाम डेट
Santosh Kumar | March 31, 2025 | 03:41 PM IST | 1 min read
यूपीएससी सीएपीएफ आवेदन पत्र में बदलाव करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के साथ लॉगिन करना होगा।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) कल यानी 1 अप्रैल को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) परीक्षा 2025 के लिए आवेदन सुधार विंडो बंद कर देगा। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से यूपीएससी सीएपीएफ आवेदन पत्र 2025 में बदलाव कर सकते हैं। यूपीएससी आवेदन की अंतिम तिथि से 7 दिनों के भीतर फॉर्म में सुधार की अनुमति देता है।
यूपीएससी सीएपीएफ 2025 लिखित परीक्षा 3 अगस्त 2025 को देश भर के परीक्षा केंद्रों पर होगी। सीएपीएफ परीक्षा बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी जैसे केंद्रीय बलों में भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।
आवेदन पत्र में बदलाव करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के साथ लॉगिन करना होगा। जो अभ्यर्थी ओटीआर प्रोफाइल में बदलाव करना चाहते हैं, उन्हें यह अवसर केवल एक बार ही मिलेगा।
UPSC CAPF 2025: कुल 357 रिक्तियां भरी जाएंगी
आवेदन जमा करने से पहले और सुधार विंडो के दौरान OTR प्रोफ़ाइल में कुछ प्रविष्टियां बदली जा सकती हैं। इनमें नाम परिवर्तन की जानकारी, लिंग, अल्पसंख्यक स्थिति और कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा रोल नंबर शामिल हैं।
हालांकि, उम्मीदवार अपने नाम (कक्षा 10वीं के अनुसार), जन्म तिथि, पिता का नाम, माता का नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर में कोई बदलाव नहीं कर सकते हैं। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 357 रिक्तियों को भरना है।
UPSC CAPF 2025 Application: आवेदन पत्र करेक्शन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपीएससी सीएपीएफ आवेदन पत्र 2025 में सुधार कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाएं।
- स्क्रीन पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- यूपीएससी सीएपीएफ आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अब, जहां भी आवश्यक हो, परिवर्तन या सुधार करें।
- यूपीएससी सीएपीएफ फॉर्म को सेव करके सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल