UPPSC Staff Nurse Main Exam 2024: यूपीपीएससी स्टाफ नर्स मेंस पंजीकरण शुरू, uppsc.up.nic.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | February 29, 2024 | 02:44 PM IST | 1 min read
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स मुख्य परीक्षा 2024 में शामिल होने के लिए कुल 3,962 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। इनमें से 2,807 महिलाएं और 1,155 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक, कट ऑफ अंक आदि की सूचना अंतिम चयन परिणाम जारी होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग या यूपीपीएससी ने स्टाफ नर्स एलोपैथिक (पुरुष/महिला) मुख्य परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अब UPPSC Staff Nurse Mains Exam 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मेंस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 14 मार्च तक है।
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स परीक्षा 2023 19 दिसंबर 2023 को पांच जिलों-प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर नगर, गोरखपुर और मेरठ में आयोजित की गई थी। जिसमें चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग महिला शाखा के 1555 पद तथा पुरुष शाखा के 171 पद शामिल थे। प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट 20 फरवरी को जारी किया गया था।
मेंस परीक्षा में 3,962 उम्मीदवार
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स मुख्य परीक्षा 2024 में शामिल होने के लिए कुल 3,962 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। इनमें से 2,807 महिलाएं और 1,155 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक, कट ऑफ अंक आदि की सूचना अंतिम चयन परिणाम जारी होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
रिक्तियों की संख्या
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स भर्ती के तहत कुल 2240 रिक्तियों को भरा जाना है। इनमें स्टाफ नर्स पुरुष के 171 पद, जबकि स्टाफ नर्स महिला के 2069 पद शामिल हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर स्टाफ नर्स एलोपैथिक मुख्य परीक्षा पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी ओटीआर डिटेल भरें और लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- अब आवेदन की एक प्रति डाउनलोड करें।
- इसका एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी