Abhay Pratap Singh | May 25, 2025 | 11:07 AM IST | 2 mins read
यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एग्जाम 2025 के लिए प्रत्येक सत्र के शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा हाल में प्रवेश बंद कर दिया जाता है।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBook
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) आज यानी 25 मई को सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 आयोजित करेगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को यूसीएससी सीएसई 2025 एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। आयोग ने इस महीने upsc.gov.in पर सीएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 जारी किए थे।
UPSC IAS 2026: UPSC 2026 Annual Calender
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एग्जाम 2025 दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू हुई, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सीएसई प्री ई-एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र और एक काला बॉलपॉइंट पेन लाना होगा।
यूपीएससी परीक्षा दिवस दिशानिर्देश में कहा गया कि, गेट बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें ई-एडमिट कार्ड में उल्लिखित परीक्षा स्थल के अलावा किसी अन्य परीक्षा स्थल पर उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”
Also readUPSC CDS 2 Final Result 2024: यूपीएससी सीडीएस 2 फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, 574 कैंडिडेट चयनित
यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा कुल 200 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। पेपर 1 और 2 में ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न होंगे और प्रत्येक पेपर की अवधि दो घंटे निर्धारित है। यूपीएससी प्रश्नपत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में उपलब्ध कराया जाएगा। यूपीएससी सीएसई के लिए सामान्य अध्ययन पेपर 2 एक क्वालीफाइंग पेपर है।
सीएसई प्रीलिम्स एग्जाम में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को निम्नलिखित निर्देशों का पालन करना होगा: