Abhay Pratap Singh | May 25, 2025 | 10:17 AM IST | 1 min read
संस्थान ने जेईई एडवांस्ड 2025 रिस्पॉन्स शीट और आधिकारिक प्रश्न पत्र पहले ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है।
Predict your IIT admission chances based on JEE Advanced rank, category, gender, and quota. Get AI-powered college predictions with past cutoff trends.
Try Now
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT Kanpur) कल यानी 26 मई को दोनों पेपरों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा - एडवांस्ड 2025 (JEE Advanced 2025) परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार जेईई की वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस्ड 2025 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
जेईई एडवांस्ड प्रोविजनल आंसर की 2025 पर उम्मीदवारों को 27 मई तक शुल्क भुगतान के साथ आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञ द्वारा समीक्षा के बाद आईआईटी कानपुर जेईई एडवांस फाइनल आंसर की 2025 और जेईई एडवांस 2025 रिजल्ट की घोषणा 2 जून को करेगा।
इस वर्ष JEE एडवांस्ड के लिए कुल 1,87,223 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। विभिन्न आईआईटी जोन के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों की जांच नीचे कर सकते हैं:
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके जेईई एडवांस 2025 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
Also readJEE Advanced 2025 Response Sheet: जेईई एडवांस्ड रिस्पॉन्स शीट jeeadv.ac.in पर जारी; डाउनलोड करें
JEE Advanced Qualifying Marks 2025: जेईई एडवांस योग्यता अंक
नीचे दी गई सारणी में उम्मीदवार कैटेगरी-वाइज जेईई एडवांस क्वालीफाइंग मार्क्स की जांच कर सकते हैं:
| कैटेगरी | प्रत्येक विषय में अंकों का प्रतिशत | कुल उत्तीर्ण अंकों का प्रतिशत |
|---|---|---|
सामान्य रैंक सूची (सीआरएल) | 10.0% | 35.0% |
GEN-EWS रैंक सूची | 9.0% | 31.5% |
ओबीसी-एनसीएल रैंक सूची | 9.0% | 31.5% |
एससी रैंक सूची | 5.0% | 17.5% |
एसटी रैंक सूची | 5.0% | 17.5% |
सामान्य-PwD रैंक सूची (CRL-PwD) | 5.0% | 17.5% |
GEN-EWS-PwD रैंक सूची | 5.0% | 17.5% |
ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची | 5.0% | 17.5% |
एससी-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची | 5.0% | 17.5% |
एसटी-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची | 5.0% | 17.5% |
प्रारंभिक पाठ्यक्रम रैंक सूचियाँ | 2.5% | 8.75% |