UPPSC SO Admit Card 2025: यूपीपीएससी साइंटिफिक ऑफिसर हाल टिकट स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए जारी, परीक्षा 18 मई को
Abhay Pratap Singh | May 9, 2025 | 04:33 PM IST | 2 mins read
यूपीपीएससी वैज्ञानिक अधिकारी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ओटीआर नंबर, जन्म तिथि और जेंडर की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने साइंटिफिक ऑफिसर स्क्रीनिंग परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यूपीपीएससी एसओ स्क्रीनिंग टेस्ट में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर यूपीपीएससी साइंटिफिक ऑफिसर हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीपीएससी वैज्ञानिक अधिकारी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को कैंडिडेट ओटीआर नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी। वैज्ञानिक अधिकारी स्क्रीनिंग टेस्ट 2023 का आयोजन 18 मई को राज्य के लखनऊ जिले में किया जाएगा। यूपीपीएससी एसओ स्क्रीनिंग परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी।
नोटिस में कहा गया कि, “विज्ञानिक अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2023 के अभ्यर्थियों के लिए आयोग द्वारा उक्त परीक्षा 18 मई, 2025 को एक सत्र में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक प्रदेश के लखनऊ जनपद में आयोजित की जाएगी। प्रश्नगत परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ पर उपलब्ध हैं।”
आयोग ने कहा कि, “साइंटिफिक ऑफिसर स्क्रीनिंग टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ दो फोटो और आईडी प्रूफ की मूल प्रति एवं फोटो कॉपी लाने की आवश्यकता है। परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले केंद्र में प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा और 45 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा।”
उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा इस भर्ती अभियान के माध्यम से वैज्ञानिक अधिकारी श्रेणी के तहत कुल 41 पदों को भरा जाएगा। लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
UPPSC Scientific Officer Admit Card 2025 OUT: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट करें।
- भर्ती डैशबोर्ड के तहत एसओ हाल टिकट लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि, लिंग और सत्यापन कोड दर्ज करें।
- ‘एडमिट कार्ड डाउनलोड करें’ पर क्लिक करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]CUET 2025 Admit Card (Out) Live: सीयूईजी यूजी एडमिट कार्ड जारी @cuet.nta.nic.in; डायरेक्ट लिंक, अपडेट जानें
सीयूईटी (यूजी) – 2025 परीक्षा केंद्रीय विश्वविद्यालयों/ भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों (राज्य/ डीम्ड/ निजी) में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा