Abhay Pratap Singh | May 10, 2025 | 07:32 PM IST | 6 mins read
कैंडिडेट को सीयूईटी एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/ पैनकार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि लाना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्ट एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी यूजी 2025 हॉल टिकट 13 से 16 मई तक की परीक्षा के लिए जारी कर दिया है। सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in से एनटीए सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा शहर और परीक्षा तिथि की जानकारी 7 मई 2025 को एडवांस एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप के जरिए दी गई थी।
सीयूईटी यूजी एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र एक अनिवार्य दस्तावेज है। कैंडिडेट को सीयूईटी एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/ पैनकार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि लाना होगा। परीक्षा में शामिल होने से पहले सीयूईटी एडमिट कार्ड की अच्छे से जांच कर लेनी चाहिए।
सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे। परीक्षा के लिए को इस साल रिकॉर्ड 13.5 लाख आवेदन हुए हैं।
सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा 13 मई से 3 जून तक प्रतिदिन तीन शिफ्ट में कराई जाएगी। सीयूईटी यूजी परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित होगी। सीयूईटी (यूजी) – 2025 परीक्षा केंद्रीय विश्वविद्यालयों/ भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों (राज्य/ डीम्ड/ निजी) में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।
CUET UG 2025 एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की विसंगति होने पर उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। अधिक जानकारी व लेटेस्ट अपडेट के लिए सीयूईटी यूजी अभ्यर्थियों को एनटीए की आधिकारिक exams.nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीयूईटी यूजी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2025 cuet.nta.nic.in पर जारी कर दिया गया है। सीयूईटी यूजी परीक्षा कार्यक्रम, दिशानिर्देश जानने के लिए Careers360 पर विजिट करें।
May 10, 2025 | 07:32 PM IST
सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे। परीक्षा के लिए को इस साल रिकॉर्ड 13.5 लाख आवेदन हुए हैं।
May 10, 2025 | 07:32 PM IST
एनटीए ने 13 से 16 मई 2025 के बीच कुछ शहरों में होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है। इनमें चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सभी केंद्र, पंजाब के कुछ शहर और राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ शामिल हैं।
May 10, 2025 | 07:31 PM IST
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 13 से 16 मई तक होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
May 10, 2025 | 07:00 PM IST
एनटीए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट यानी सीयूईटी यूजी कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित करेगी। परीक्षा में 10 विषय शामिल होंगे, जिससे उम्मीदवार अपने पसंदीदा विषय चुन सकेंगे। यह परीक्षा देश भर के 300 शहरों में 324 निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
May 10, 2025 | 06:40 PM IST
May 10, 2025 | 06:33 PM IST
May 10, 2025 | 06:03 PM IST
CUET UG 2025 परीक्षा के लिए 13.5 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है। यह परीक्षा भारत और विदेश के 300 शहरों में आयोजित की जाएगी।
May 10, 2025 | 05:29 PM IST
May 10, 2025 | 04:54 PM IST
साइंस के छात्रों के लिए CUET UG पाठ्यक्रम 2025 में कक्षा 12 के पाठ्यक्रम के आधार पर भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान जैसे विषय शामिल हैं, और सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स और तर्क कौशल के साथ एक सामान्य परीक्षा भी शामिल है।
May 10, 2025 | 03:52 PM IST
पिछले रुझानों और विशेषज्ञ समीक्षाओं के आधार पर, CUET UG परीक्षा को आम तौर पर मध्यम माना जाता है। यह उम्मीद की जाती है कि NCERT-आधारित तैयारी और अच्छे अभ्यास के साथ, परीक्षा मैनेजबल होगी।
May 10, 2025 | 03:11 PM IST
साइंस के छात्रों के लिए CUET UG पाठ्यक्रम 2025 में कक्षा 12 के पाठ्यक्रम के आधार पर भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान जैसे विषय शामिल हैं, और सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स और तर्क कौशल के साथ एक सामान्य परीक्षा भी शामिल है।
May 10, 2025 | 03:10 PM IST
May 10, 2025 | 02:00 PM IST
पिछले वर्ष सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 और 12 दोनों के नतीजे 13 मई को घोषित किए गए थे। कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 22.39 लाख छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल होने वाले लगभग 93.6% (20.95 लाख छात्र) परीक्षा में उत्तीर्ण हुए, जिसमें 2023 की तुलना में उत्तीर्ण प्रतिशत में 0.48% की मामूली वृद्धि देखी गई।
May 10, 2025 | 01:38 PM IST
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी CUET UG 2025 परीक्षा 13 मई से 3 जून 2025 के बीच ऑनलाइन मोड में आयोजित करेगी। 37 विषयों की परीक्षा केवल CBT प्रारूप में आयोजित की जाएगी।
May 10, 2025 | 01:06 PM IST
May 10, 2025 | 12:31 PM IST
CUET UG हॉल टिकट 2025 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि, परीक्षा पत्र, शिफ्ट समय, परीक्षा केंद्र का पता, अन्य विवरण शामिल होंगे।
May 10, 2025 | 12:04 PM IST
CUET 2025 इंटिमेशन स्लिप 7 मई को जारी की गई थी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर शहर की इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
May 10, 2025 | 11:39 AM IST
एनटीए की तरफ से संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, CUET UG 2025 13 मई से शुरू होगा और 3 जून 2025 तक जारी रहेगा।
May 10, 2025 | 11:14 AM IST
इस वर्ष 13.5 लाख से अधिक छात्रों ने 13 मई 2025 से शुरू होने वाली CUET UG 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।
May 10, 2025 | 10:33 AM IST
यदि किसी अभ्यर्थी को CUET UG-2025 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड/चेक करने में कठिनाई हो रही है, तो अभ्यर्थी 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
May 10, 2025 | 10:02 AM IST
May 9, 2025 | 10:00 PM IST
नहीं, अधिकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर CUET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी करेंगे। उम्मीदवार वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
May 9, 2025 | 08:15 PM IST
भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव या संभावित संघर्ष के कारण CUET UG 2025 को आगे स्थगित करने के बारे में NTA की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।
May 9, 2025 | 07:06 PM IST
नहीं, एनटीए ने अभी तक सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड जारी नहीं किया है। उम्मीद जताई गई है कि आज रात तक एनटीए सीयूईटी यूजी हाल टिकट जारी कर सकता है।
May 9, 2025 | 06:32 PM IST
सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा भारत और विदेशों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर 13 मई से 3 जून तक आयोजित की जाएगी।
May 9, 2025 | 05:43 PM IST
सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।
May 9, 2025 | 05:14 PM IST
May 9, 2025 | 04:48 PM IST
CUET UG 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक CUET विषय में 60 मिनट की अवधि में हल करने के लिए 50 प्रश्न होंगे। CUET UG 2025 परीक्षा 13 भाषाओं, 23 डोमेन विषयों और सामान्य परीक्षा के लिए आयोजित की जाएगी।
May 9, 2025 | 04:19 PM IST
सीयूईटी यूजी परीक्षा (cuet.nta.nic.in) भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एनटीए द्वारा आयोजित की जाती है।
May 9, 2025 | 03:50 PM IST
एनटीए की ओर से 7 मई को सीयूईटी यूजी एग्जाम सिटी स्लिप 2025 जारी कर दी गई है, जिसमें कैंडिडेट अपने परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं।
May 9, 2025 | 03:50 PM IST
सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड (cuet exam date 2025) करने के लिए निम्नलिखित क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी:
May 9, 2025 | 03:21 PM IST
May 9, 2025 | 03:21 PM IST
एनटीए की घोषणा के बाद पंजीकृत उम्मीदवार cuet.nta.nic.in पर जाकर cuet ug admit card 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।