Abhay Pratap Singh | May 9, 2025 | 02:15 PM IST | 2 mins read
इससे पहले, एनटीए ने 7 मई को सीयूईटी यूजी सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की है, जिसमें अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकते हैं।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBook
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से आज यानी 9 मई को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। परीक्षा एजेंसी एनटीए की घोषणा के बाद कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर सीयूईटी यूजी हाल टिकट 2025 जांच सकते हैं।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | Preparation Strategy | English Vocabulary
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
एनटीए सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। इससे पहले, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 7 मई को सीयूईटी यूजी सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की है, जिसमें अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकते हैं।
सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा 13 मई से 1 जून तक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। सीयूईटी यूजी 2025 एग्जाम प्रत्येक परीक्षा तिथि दिन तीन पालियों में भारत में 354 और भारत के बाहर 26 शहरों में कराई जाएगी। सीयूईटी एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
सीयूईटी यूजी हाल टिकट में आवेदन संख्या, कैंडिडेट का नाम, पिता का नाम, जेंडर, जन्म तिथि, कैटेगरी, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा का विषय और परीक्षा दिवस दिशानिर्देश सहित अन्य जानकारी की जांच कर सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट के लिए कैंडिडेट एनटीए की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
एनटीए ने आधिकारिक नोटिस में कहा कि, “संबंधित उम्मीदवारों के सीयूईटी (यूजी) - 2025 के एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रवेश पत्र उपलब्ध होने पर ऑनलाइन डाउनलोड कर लें।”
सीयूईटी यूजी हाल टिकट निम्नलिखित चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं: