UPPSC RO, ARO Mains Admit Card: यूपीपीएससी आरओ, एआरओ मेन्स एडमिट कार्ड uppsc.up.nic.in पर जारी, एग्जाम डेट
Saurabh Pandey | January 24, 2026 | 09:31 AM IST | 1 min read
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आरओ/एआरओ के 419 पदों के लिए 7509 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। हालांकि क्वालीफाई नहीं होने पर आयोग ने 116 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए थे।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ/एआरओ) मुख्य परीक्षा के लिए संशोधित एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीपीएससी आरओ, एआरओ मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना ओटीआर नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड का उपयोग करना होगा।
UPPSC RO, ARO Mains Admit Card: एडमिट कार्ड विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- लिंग
- जन्म तिथि
- फोटो
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा संचालन प्राधिकरण
- रोल नंबर / पंजीकरण संख्या
- परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा केंद्र कोड
- परीक्षा की तारीख और समय
- रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा की अवधि
- निरीक्षक के हस्ताक्षर के लिए स्थान
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर
- परीक्षा प्राधिकरण के हस्ताक्षर
- परीक्षा के ज़रूरी नियम और निर्देश
UPPSC RO ARO Mains Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “UPPSC RO ARO Mains Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन फील्ड में अपना ओटीआर नंबर और जन्मतिथि डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अपना एडमिट कार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करें।
- यूपीपीएससी आरओ, एआरओ एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें।
UPPSC RO/ARO 2023 Mains: परीक्षा तिथि
यूपीपीएससी आरओ, एआरओ मुख्य परीक्षा 2 और 3 फरवरी 2026 को लखनऊ में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा के दिन साथ लेकर जाना होगा।
शिफ्ट टाइमिंग, रिपोर्टिंग टाइम और एग्जाम सेंटर से जुड़ी पूरी डिटेल्स एडमिट कार्ड पर साफ-साफ लिखी होंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’