UPPSC Recruitment 2025: यूपीपीएससी ने विभिन्न विभागों में 2,158 पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया, आवेदन शुल्क
Saurabh Pandey | December 22, 2025 | 05:45 PM IST | 2 mins read
यूपीपीएससी ने घोषणा की है कि बैंक में शुल्क जमा करने और ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी, 2026 है। आवेदन पत्र भरते समय गलती करने वाले उम्मीदवारों को आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार 29 जनवरी, 2026 तक सुधार करने का अवसर दिया जाएगा।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने राज्य के स्वास्थ्य, आयुष, पशु चिकित्सा और परिवार कल्याण विभागों में 2,158 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 22 जनवरी 2026 है। आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवार 29 जनवरी 2026 तक अपने आवेदन पत्र में यदि कोई त्रुटि है तो उसे सुधार सकेंगे।
यूपीपीएससी की विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन पत्र जमा करने से पहले उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर अपना एक बार का पंजीकरण (ओटीआर) पूरा करना होगा। ओटीआर के बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकती। उम्मीदवारों को अपना नाम, फोटो और हस्ताक्षर जैसी सभी आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी चाहिए।
UPPSC Recruitment 2025: आयुसीमा
यूपीपीएससी की विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, आरक्षित श्रेणियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट लागू होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पद-विशिष्ट योग्यता और अनुभव संबंधी आवश्यकताओं के लिए आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
UPPSC Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
यूपीपीएससी भर्ती के लिए संबंधित विषय में प्रासंगिक डिग्री या स्नातकोत्तर क्वालीफिकेशन पद के अनुसार एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस, पशु चिकित्सा विज्ञान, फार्मेसी आदि होनी चाहिए।
UPPSC Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
यूपीपीएससी भर्ती के लिए अनारक्षित/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग /अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 80 रुपये और ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क 25 रुपये, कुल मिलाकर 105 देना होगा।
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 40 रुपये+ ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क 25 रुपये, कुल मिलाकर 65 रुपये जमा करना होगा।
दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारो को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। दिव्यांग उम्मीदवारों को सिर्फ ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क 25 रुपये ही देनाी होगा।
UPPSC Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
यूपीपीएससी की तरफ से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती अभियान के तहत सबसे ज्यादा नियुक्तियां चिकित्साधिकारियों के पदों पर की जाएंगी। कुल 2158 पदों में से 1910 पद अकेले चिकित्साधिकारियों के लिए आरक्षित हैं।
- चिकित्साधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य (आयुर्वेद, यूनानी) - 884 पद
- पशु चिकित्सा अधिकारी - 404 पद
- डेंटल सर्जन - 157 पद
- चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेद - 168 पद
- स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी - 221 पद
- औषधि निरीक्षक - 26 पद
- चिकित्साधिकारी (यूनानी) - 25 पद
- चिकित्साधिकारी (होम्योपैथिक) - 7 पद
- होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी - 265 पद
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’