UPPSC News: “बटेंगे नहीं, हटेंगे नहीं…”, छात्र आंदोलन के बीच आयोग ने 2 दिन परीक्षा कराने की बताई वजह
Santosh Kumar | November 12, 2024 | 08:42 AM IST | 2 mins read
प्रतियोगी छात्र ने कहा कि लोक सेवा आयोग के पास सिर्फ परीक्षा कराने की जिम्मेदारी है और वह इस जिम्मेदारी को भी पूरा करने में असमर्थ है।
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा 'पीसीएस प्री' और 'आरओ एआरओ' परीक्षा दो दिन में कराने के फैसले के विरोध में सोमवार (11 नवंबर) से शुरू हुए छात्र आंदोलन के बीच आयोग ने कहा कि परीक्षा की शुचिता और अभ्यर्थियों की सुविधा उसकी प्राथमिकता है। आयोग ने दो दिन में परीक्षा कराने की वजह भी बताई। हालांकि, छात्र अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि आयोग का एक ही काम है- बिना किसी व्यवधान के परीक्षा कराना और वह यह भी नहीं कर पा रहा है।
आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि परीक्षाओं की शुचिता और छात्रों के भविष्य की रक्षा के लिए केवल उन्हीं केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं, जहां गड़बड़ी की कोई संभावना नहीं है। दूरदराज के केंद्रों पर गड़बड़ी के कारण इन्हें हटाया गया है।
UPPSC News: 'छात्रों पर लाठीचार्ज बेहद निंदनीय'
यूपीपीएससी ने बताया कि अभ्यर्थियों ने आयोग को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि कुछ टेलीग्राम और यूट्यूब चैनल परीक्षा स्थगित करने की साजिश कर रहे हैं। प्रतियोगी छात्रों ने सोमवार को आयोग के गेट पर धरना शुरू किया, जो देर रात तक जारी रहा।
आंदोलन के दौरान पुलिस को प्रदर्शनकारी प्रतियोगी छात्रों पर लाठीचार्ज करना पड़ा। इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा, "युवा विरोधी भाजपा का छात्राओं और छात्रों पर लाठीचार्ज बेहद निंदनीय कृत्य है।"
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने आगे कहा कि जब अभ्यर्थियों ने लोक सेवा आयोग में धांधली रोकने की मांग उठाई तो भ्रष्ट भाजपा सरकार हिंसक हो गई। उन्होनें कहा कि हम फिर दोहराते हैं: नौकरियां भाजपा के एजेंडे में हैं ही नहीं।”
Also read UPPSC News: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के गेट पर छात्रों ने किया प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात
UPPSC News Today: "बटेंगे नहीं, हटेंगे नहीं ..."
पुलिस उपायुक्त (शहर) अभिषेक भारती ने कहा कि अधिकारी आंदोलनकारी छात्रों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं और समाधान निकालने के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में बातचीत चल रही है।
इस दौरान लोक सेवा आयोग के गेट के सामने धरने पर बैठे छात्रों के हाथों में अलग अलग नारे लिखी तख्तियां थीं जिसमें किसी में लिखा था, “बटेंगे नहीं, हटेंगे नहीं, न्याय मिलने तक एक रहेंगे”, तो किसी में लिखा था, “एक दिन, एक परीक्षा”।
Also read UPPSC Prelims, RO ARO Exam Dates: यूपीपीएससी प्रीलिम्स, आरओ-एआरओ परीक्षा तिथि घोषित, देखें शेड्यूल
UPPSC Exam Date 2024: 'एक दिन में क्यों नहीं हो सकती परीक्षा'
प्रतियोगी छात्र विमल त्रिपाठी ने कहा, ‘‘छात्रों की मांग है कि परीक्षा पूर्व की तरह एक ही दिन में कराई जाए।’’ त्रिपाठी ने कहा, ‘‘आयोग का कहना है कि वह ये परीक्षाएं केवल 41 जिलों के सरकारी स्कूलों में ही करा सकता है क्योंकि उसके पास सीमित केंद्र हैं।
आयोग के पास केवल परीक्षाएं कराने की जिम्मेदारी है और वह इस जिम्मेदारी को भी पूरी करने में असमर्थ है। आखिर प्रदेश के सभी जिलों में परीक्षाएं एक ही दिन में क्यों संपन्न नहीं कराई जा सकती हैं।”
प्रतियोगी छात्रा मनोरमा सिंह ने कहा कि अधिसूचना में आयोग ने इस बात का जिक्र नहीं किया था कि परीक्षा दो दिनों में कराई जाएगी। बता दें कि आयोग ने पीसीएस प्री परीक्षा के लिए 7-8 दिसंबर और आरओ-एआरओ प्री परीक्षा के लिए 22-23 दिसंबर की तिथियां घोषित की हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार