UPPSC Lecturer 2023 Exam City Slip: यूपीपीएससी लेक्चरर सिटी स्लिप रस शास्त्र और द्रव्य गुण परीक्षा के लिए जारी
Abhay Pratap Singh | October 25, 2026 | 03:28 PM IST | 2 mins read
यूपीपीएससी लेक्चरर एडमिट कार्ड 2026 प्रत्येक परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध दिया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने आज विज्ञापन संख्या: D-3/E-1/2023 के तहत लेक्चरर सरकारी आयुर्वेद डिग्री कॉलेज और अस्पताल (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2023 की जिला पर्ची रस शास्त्र एवं शैक्षणिक कल्पना और द्रव्य गुण परीक्षा के लिए जारी कर दी है। कैंडिडेट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपनी शहर सूचना पर्ची जांच सकते हैं।
यूपीपीएससी लेक्चरर एग्जाम 2023 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए ओटीआर नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षार्थी यूपीपीएससी आयुर्वेद लेक्चरर सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 में अपने आवंटित परीक्षा केंद्र वाला जिला, अपना नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या और परीक्षा तिथि सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
परीक्षा 10 विषयों के लेक्चरर पदों के लिए लिए 2, 3, 4, 5 और 6 नवंबर, 2026 को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। प्रथम सत्र का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और द्वितीय सत्र का समय दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक है। अगद तंत्र एवं विधि आयुर्वेद, रोग निदान, प्रसूति एवं स्त्री रोग और शालक्य तंत्र के लिए एग्जाम सिटी 24 अक्टूबर को जारी कर दी गई है।
यूपीपीएससी लेक्चरर एग्जाम सिटी स्लिप 2026 में उल्लिखित परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले यानी 30 अक्टूबर से प्रवेश पत्र डाउनलोड के लिए तिथवार उपलब्ध करा जाएगा। परीक्षा केंद्र पर यूपीपीएससी लेक्चरर एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र व उसकी फोटोकॉपी और 2 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लाना अनिवार्य है।
एग्जाम सेंटर पर परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा 30 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा और परीक्षा समय से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। संहिता संस्कृत एवं सिद्धान, क्रिया शरीर, स्वस्थ्यवृत और रचना शरीर के लिए सिटी स्लिप 26 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर विजिट करें।
UPPSC Lecturer City Intimation Slip 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपीपीएससी आयुर्वेद लेक्चरर सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीपीएससी की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘भर्ती डैशबोर्ड’ पर क्लिक करें।
- परीक्षा जिला पर्ची लिंक पर क्लिक करें और विवरण दर्ज करें।
- सबमिट करें और शहर सूचना पर्ची जांचें व डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार