Saurabh Pandey | May 10, 2024 | 02:54 PM IST | 1 min read
यूपीपीएससी कृषि सेवा परीक्षा के लिए आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन (बीएससी)/ पोस्ट ग्रेजुएशन (एमएससी) की डिग्री होनी चाहिए। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में संयुक्त कृषि सेवा परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने की आज यानी 10 मई आखिरी तारीख है। जिन पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन न किया हो, वे यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइ आवेदन कर सकते हैं।
यूपीपीएससी संयुक्त कृषि सेवा परीक्षा 2024 के लिए आवेदन सुधार विंडो 16 मई तक खुली रहेगी। उम्मीदवार निर्धाारित समय सीमा के बीच अपने आवेदन पत्र में वांछित संशोधन कर सकते हैं। आखिरी तारीख के बाद आवेदन पत्र में संशोधन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
यूपीपीएससी संयुक्त कृषि सेवा परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में सरकारी नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड से विज्ञान में स्नातक या कृषि, कृषि रसायन विज्ञान, बागवानी, मृदा विज्ञान/मृदा संरक्षण, फल और सब्जी प्रौद्योगिकी, फल संरक्षण विज्ञान या किसी भी निर्धारित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।
Also read UPSC CDS 1 Result 2024: यूपीएससी सीडीएस 1 रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, ऐसे करें चेक
परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के आवेदकों को 125 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए 65 रुपये और पीएच उम्मीदवारों को 25 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार नेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड और एसबीआई ई चालान मोड के माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में कोई त्रुटि है, वे कल यानी 11 मई तक अपनी गलतियों को सुधार सकते हैं। एसएससी सीएचएसएल आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
Santosh Kumar