UP Police Answer Key 2025: यूपी पुलिस एसआई, एएसआई व कंप्यूटर ऑपरेटर की आंसर की जारी, ऑब्जेक्शन विंडो ओपन
Santosh Kumar | November 8, 2025 | 05:59 PM IST | 2 mins read
यूपीपीआरपीबी कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए परीक्षा 1 नवंबर को, जबकि एसआई और एएसआई पदों के लिए परीक्षा 2 नवंबर को आयोजित की गई थ।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने 2025 यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई), असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) और कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए लिखित परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। यूपी पुलिस आंसर की 2025 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध हैं, जहां उम्मीदवार अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं और अपने अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।
यूपीपीआरपीबी कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए परीक्षा 1 नवंबर को आयोजित की गई, जबकि एसआई और एएसआई पदों के लिए परीक्षा 2 नवंबर को राज्य भर के केंद्रों पर हुई। बोर्ड ने अब आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए विंडो भी खोल दी है।
UP Police Answer Key 2025: 11 नवंबर तक दर्ज करें आपत्ति
जारी अधिसूचना के अनुसार, यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न, उत्तर विकल्प या उत्तर कुंजी में कोई विसंगति मिलती है, तो वह संबंधित दस्तावेजों/सूचना/संदर्भों के साथ 8 से 11 नवंबर तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज कर सकता है।
आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और प्रश्न पुस्तिका संख्या का उपयोग करके लॉगिन करना होगा, जिसमें प्रत्येक अभ्यर्थी केवल अपना प्रश्न पत्र/उत्तर कुंजी ही देख सकेगा।
जिस प्रश्न पर एक बार आपत्ति दर्ज की जा चुकी है, उस पर पुनः आपत्ति दर्ज करने के लिए अपने आपत्ति को डिलीट करें एवं पुनः आपत्ति दर्ज करें। आपत्ति दर्ज करने से पहले उसका भली-भांति परीक्षण करने के उपरान्त ही आपत्ति दर्ज करें।
UPPRPB Answer Key 2025: आपत्ति केवल ऑनलाइन दर्ज होंगी
आपत्ति दर्ज किए गए प्रत्येक प्रश्न पर अपनी आपत्ति को सबमिट करें। अंत में सम्पूर्ण प्रश्नपत्र को सबमिट करें। जब तक सम्पूर्ण प्रश्नपत्र को पूर्णतः सबमिट न कर दिया जाए तब तक आप बचे हुए प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज कर सकते है।
अभ्यर्थी अपनी आपत्ति केवल बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन ही दर्ज करा सकते हैं। इससे भिन्न किसी अन्य माध्यम से प्रेषित आपत्तियों यथा-रजिस्ट्री, डाक, ईमेल आदि पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
अगली खबर
]UPSC IFS Mains Admit Card 2025: यूपीएससी आईएफएस मेंस एडमिट कार्ड upsc.gov.in पर जारी, 16 नवंबर से एग्जाम
यह एडमिट कार्ड उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक अर्हता प्राप्त की है। यूपीएससी आईएफएस मेंस परीक्षा 16 से 23 नवंबर तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार