UPPCB AEE ASO Admit Card 2026: यूपीपीसीबी एईई एएसओ एडमिट कार्ड uppcb.up.gov.in पर जारी, परीक्षा 27 अप्रैल को
Abhay Pratap Singh | April 15, 2026 | 02:39 PM IST | 2 mins read
यूपीपीसीबी एईई एएसओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या/ यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) ने सहायक पर्यावरण अभियंता (AEE) एवं सहायक वैज्ञानिक अधिकारी (ASO) परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित होने वाले पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppcb.up.gov.in पर जाकर यूपीपीसीबी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीपीसीबी एईई एएसओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या/ यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपीपीसीबी एईई एडमिट कार्ड 2026 में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
बोर्ड द्वारा एईई एएसओ 2026 परीक्षा 27 अप्रैल को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा 2 घंटे की अवधि के लिए सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक निर्धारित की गई है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर हाल टिकट के साथ वैध फोटो पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है।
यूपीपीसीबी एईई एएसओ 2026 एग्जाम पैटर्न के अनुसार, पेपर में एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग/ एनवायरमेंटल साइंस से 70 प्रश्न और जनरल एप्टीट्यूड से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिया जाएगा, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। प्रश्नपत्र में कुल 400 अंकों के लिए 100 एमसीक्यू टाइप प्रश्न होंगे।
अभ्यर्थियों को यूपीपीसीबी एईई एएसओ प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी तरह की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर +91 7353009191 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को uppcb.up.gov.in/en/article/recruitment-alert पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
UPPCB AEE Admit Card 2026 Download Link: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों की सहायता से यूपीपीसीबी एईई एएसओ हाल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीपीसीबी की वेबसाइट https://uppcb.up.gov.in/en पर जाएं।
- ‘रिक्रूटमेंट अलर्ट’ के भीतर ‘एईई एएसओ एग्जाम 2026’ पर विजिट करें।
- इसके बाद, एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और हाल टिकट डाउनलोट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल