UPMSP 12th Practical Exam 2026: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा 29, 30 जनवरी को भी होगी आयोजित
Saurabh Pandey | January 22, 2026 | 10:47 PM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड परीक्षा सेंटर लिस्ट 2026 के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 7,448 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च, 2026 के बीच जारी केंद्र पर यूपी बोर्ड डेटशीट 2026 के अनुसार कराई जाएगी।
नई दिल्ली : माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश की तरफ से यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट (12वीं) प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 तिथि के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। यूपी बोर्ड 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं पहले चरण में 24 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी।
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा का दूसरा चरण 2 फरवरी से 9 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। बोर्ड द्वारा पूर्व में जारी नोटिस के मुताबिक पहले चरण के मंडलों में 29 एवं 30 जनवरी, 2026 को प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन न करने के निर्देश दिए गए थे।
29 एवं 30 जनवरी को भी होगी परीक्षा
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET)-2026 का आयोजन अन्य तिथियों 2, 3 एवं 4 जुलाई, 2026 के लिए प्रस्तावित किया गया है। लिहाजा 29 एवं 30 जनवरी, 2026 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) का आयोजन न होने के कारण इन तिथियों में भी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
UPMSP 12th Practical Exam 2026: प्रैक्टिकल एग्जाम का जिलावार कार्यक्रम
पहला चरण - इस चरण में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडलों के अंतर्गत आने वाले जिलों में प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित होगी।
यूपी बोर्ड 12वीं की दूसरे चरण की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 फरवरी से 9 फरवरी 2026 के बीच होंगी। इस चरण में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल शामिल हैं। दो चरणों में परीक्षा आयोजित करने का उद्देश्य यह है कि किसी भी मंडल में भीड़-भाड़ न हो और सभी छात्रों को समान रूप से परीक्षा देने का अवसर मिल सके।
UPMSP Exam Date 2026: परीक्षा केंद्रों की संख्या
यूपी बोर्ड परीक्षा सेंटर लिस्ट 2026 के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 7,448 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च, 2026 के बीच जारी केंद्र पर यूपी बोर्ड डेटशीट 2026 के अनुसार कराई जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल