UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड 24 फरवरी की परीक्षा प्रयागराज के छात्रों के लिए स्थगित, जानें नई डेट
Saurabh Pandey | February 21, 2025 | 08:31 PM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड ने 24 फरवरी को होने वाली बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी है। विद्यार्थियों को कोई असुविधा न हो इसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह परीक्षा सिर्फ प्रयागराज जिले के विद्यार्थियों के लिए स्थगित होगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की 24 फरवरी को प्रयागराज में होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है। बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस के मुताबिक महाकुंभ को देखते हुए पहले दिन की परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
New: UP Board 10th Time Table 2027 PDF
Also See: Best Stream After 10th | Best Courses After 10th
Don't Miss: UP Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
यूपी बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में अंतिम स्नान (महाशिवरात्रि) की वजह होने वाली श्रद्धालुओं भारी भीड को देखते हुए यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की प्रयागराज में होने वाली परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया गया, जिसे देखते हुए 24 फरवरी की परीक्षा अब 9 मार्च को आयोजित की जाएगी।
UP Board Exam 2025: 24 फरवरी की परीक्षाएं
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी को दो पालियों में - सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होनी थी। पहला पाली में हाईस्कूल (10वीं) की हिंदी प्रारंभिक और हेल्थकेयर की परीक्षा होनी थी और दूसरी पाली में 12वीं की सैन्य विज्ञान और हिंदी, सामान्य हिंदी की परीक्षा होनी थी। इन्हें अब स्थगित कर दिया गया है।
UP Board Exam 2025: प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियां
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहला चरण 1 फरवरी, 2025 से 8 फरवरी 2025 तक अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी तथा गोरखपुर मंडलों में आयोजित किया गया था, जबकि दूसरा चरण 9 फरवरी से 16 फरवरी, 2025 तक आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन तथा बस्ती मंडल में आयोजित किया गया था।
UP Board Exam 2025: परीक्षार्थियों के आंकड़े
इस वर्ष कुल 54,38,597 छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा 2025 के लिए पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या 27,40,151 है, जबकि यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा 2025 के लिए कुल 26,98,446 परीक्षार्थियों ने रजिस्टर किया है।
UP Board Exam 2025: पिछले वर्ष के आंकड़े
पिछले साल यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 55,25,308 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। हालांकि इनमें से 4 लाख से ज्यादा बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार